Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: सुबरी बाई का पक्के आवास का सपना हुआ पूरा, टपकती छत और जहरीले जीव-जंतुओं से रहेगी सुरक्षित

  • तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर धीरे-धीरे आशा बंधी और बन गया पक्का मकान
 
सुबरी बाई का पक्के आवास का सपना हुआ पूरा, टपकती छत और जहरीले जीव-जंतुओं से रहेगी सुरक्षित
  सुबरी बाई ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार   जगदलपुर 02 जनवरी 2025 / कभी खुद का पक्का मकान बनाना सपने से कम नहीं था, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण ) की सूची में नाम आने से धीरे-धीरे आशा बंधी और मेरा पक्का मकान बन गया। ये कहना है, दूरस्थ वंनाचल क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा में रहने वाली सुबरी बाई का, जिसे आज प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जगदलपुर स्थित अजजा पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन में उसे नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत् उसके घर की चाबी सौंपी। सुबरी बाई ने बताया कि लंबे समय तक कच्चे घर में रहने के कारण हर बारिश के मौसम में छत टपकने और पानी घुसने की चिंता बनी रहती थी। साथ ही बंदरों द्वारा भी उनके कच्चे मकान में खूब उत्पात मचाया जाता था। कच्चा आवास होने के कारण जहरीले जीव जंतुओं के घुसने का भी खतरा बना रहता था। सुबरी बाई ने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें अपने घर की सुरक्षा और आराम का भरोसा है। प्रशासन ने उनकी मदद की, जिसके कारण उनका घर बन सकेगा। बारिश के दौरान जो समस्याएं पहले उन्हें हर साल झेलनी पड़ती थी, अब उनसे मुक्ति मिलेगी। इस पक्के आवास के मिलने से उनका जीवन सरल और सुरक्षित रहेगा और उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आवास योजना हम जैसे गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन