Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांव 01 अगस्त 2026/* प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन मे *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरण कोण्डागांव सुश्री गायत्री साय* के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया निरीक्षण।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं, केन्द्र की कार्यप्रणाली तथा सेवा की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करना रहा।

निरीक्षण के दौरान सचिव महोदय ने आवासित महिलाओ को दी जा रही सहायता के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध कानूनी सहायता, चिकित्सा सेवा, मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग, आश्रय सुविधा तथा पुलिस सहायता जैसी व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आश्रय हेतु आए हुये महिलाओ को शासन की ओर से प्राप्त समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशीतला और समर्पण भाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया। तथा ऐसे पीड़ित महिलाएं जिनको कानूनी मदद की आवश्यकता है उन महिलाओं का आवेदन तैयार कर निःशुल्क कानूनी सलाह सहायता दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव में प्रेषित करने हेतु सखी वन स्टाॅप सेन्टर के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। ताकि पीड़ित महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया जा सके।

इस अवसर पर प्रतिधारक अधिवक्ता सुरेंद्र भट्ट, अधिकार मित्र रंजन कुमार बैध एवं सखी वन स्टाॅप सेन्टर के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन