अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न
Ten Singh Thakur
Sat, Aug 1, 2026
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न*
नारायणपुर जिले के कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 170 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग, पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल ने विजेताओं को किया सम्मानित*
राष्ट्र की एकता के अमर शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नारायणपुर पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न जनजागरूकता, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को डीआरजी ट्रेनिंग एरिना, नारायणपुर में निबंध, चित्रकला एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान, राष्ट्रीय एकता एवं अखंड भारत की भावना से परिचित कराना तथा उनमें राष्ट्रभक्ति, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। यह प्रतियोगिता नारायणपुर जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों की कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लगभग 170 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने निबंध लेखन, चित्रकला एवं वाद-विवाद के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों, उनके आदर्शों तथा राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – संस्कार गुप्ता, स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल
🥈 द्वितीय – कृतज्ञा निषाद, शासकीय अपर प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल
तृतीय – डिम्पल नाग, स्वामी आत्मानंद स्कूल
निबंध प्रतियोगिता
प्रथम – अमित कुमार वड्डे, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
द्वितीय – संतलाल पोटाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला
तृतीय – फरहत परवीन, शासकीय बॉयज़ अपर प्राइमरी स्कूल
वाद-विवाद प्रतियोगिता
प्रथम – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
द्वितीय – स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल सिंगोड़ीतरई
तृतीय – स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल, महावीर चौक
कार्यक्रम के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार पटेल द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले सभी प्रतिभागियों को भी सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।उल्लेखनीय है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में नारायणपुर पुलिस द्वारा 31 अक्टूबर 2026 तक जिले में विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, राष्ट्रभक्ति, संवैधानिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन