अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक
Ten Singh Thakur
Thu, Jul 30, 2026
अबूझमाड़ में मूसलाधार बारिश से बी एस एफ (BSF )कैंप जलमग्न, जवानों ने टीन की छत और पेड़ों पर चढ़कर बचाई जान*
मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक*
नारायणपुर।* छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में मूसलाधार बारिश ने पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के सामने जान का संकट खड़ा कर दिया। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद कुकुर नदी उफान पर आ गई और बुधवार देर रात उसका पानी सीधे पैरामिलिट्री कैंप में घुस गया। देखते ही देखते कैंप के अंदर 5 से 6 फीट तक पानी भर गया।
आधी रात को मचा हड़कंप:*
रात करीब 11 बजे अचानक कैंप में तेज बहाव के साथ पानी घुसा। सो रहे जवानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हालात बिगड़ते देख जवानों ने तत्काल टीन की छत और कैंप परिसर में लगे पेड़ों पर चढ़कर अपनी जान बचाई। कई घंटे तक जवान छत और पेड़ों पर ही फंसे रहे। इस दौरान कैंप में रखा राशन, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान पानी के तेज बहाव में बह गया।
सुबह शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन:*
गुरुवार सुबह पानी का स्तर कुछ कम होने के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दूसरी बटालियन की टीम ने रेस्क्यू कर सभी जवानों को सुरक्षित निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी जवान के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल कैंप को दूसरी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
दुर्गम इलाके में दोहरी चुनौती:*
अबूझमाड़ घना जंगल और अतिसंवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। यहां बरसात के मौसम में नदी-नालों का उफान सुरक्षा बलों के लिए दोहरी चुनौती बन जाता है। एक तरफ नक्सलियों का खतरा और दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा। अधिकारियों का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और जवानों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
पहले भी आ चुकी हैं ऐसी नौबत:*
बस्तर संभाग में बारिश के दौरान नदी-नालों के उफान से सुरक्षा बलों के कैंपों में पानी घुसने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। अबूझमाड़ में सड़क और पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण रेस्क्यू में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बस्तर संभाग हेड
अर्जुन देवांगन
9424287527
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन