Thu 30 Jul 2026

ब्रेकिंग

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

गुरु रविदास जी का संदेश सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण का आधार — भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुधीर पांडेय

कलेक्टर परिसर में ही पसरा गंदगी। अधिकारी बेसुध, स्वच्छता के दावों की खुली पोल।

कृषि महाविद्यालय में देशभक्ति के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप*

संभाग मुख्यालय को भारतमाला से जोड़ने की मांग,सांसद श्री महेश कश्यप ने श्री गडकरी के समक्ष रखा रोडमैप*

बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों को राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने हेतु विशेष पैकेज*

बीजापुर 30 जुलाई 2026/दिल्ली प्रवास के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कीl इस दौरान सांसद ने बस्तर अंचल के समग्र विकास,व्यापारिक सुगमता और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र की सड़कों तथा राष्ट्रीय राजमार्गों के व्यापक सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार संबंधी एक महत्वपूर्ण पत्र सौंपा।

केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में सांसद महेश कश्यप ने उल्लेख किया कि क्षेत्र में सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों और प्रभावी रणनीतियों के परिणामस्वरूप नक्सलवाद पर कड़ा नियंत्रण स्थापित हुआ है। इस सकारात्मक बदलाव के कारण बस्तर में विकास,नए उद्योगों की स्थापना, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन उभरती संभावनाओं को पूर्ण आकार देने और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखने के लिए एक आधुनिक सड़क नेटवर्क समय की सबसे प्राथमिक आवश्यकता है।

सांसद श्री महेश कश्यप ने एनएमडीसी स्टील प्लांट की गतिविधियों और परिवहन को सुचारू बनाने के लिए जगदलपुर नगरनार ओडिशा सीमा मार्ग को फोर लेन में परिवर्तित करने की मांग रखी। इसके साथ ही अंतर्राज्यीय संपर्क को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिकोण से जगदलपुर दंतेवाड़ा बीजापुर भोपालपटनम से तेलंगाना सीमा तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को भी फोरलेन के रूप में विकसित करने का आग्रह किया,जिससे छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र के बीच व्यापार और आवागमन अधिक सुगम हो सके। विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात तक देशी विदेशी पर्यटकों की पहुंच को आरामदायक और सुरक्षित बनाने हेतु उन्होंने जगदलपुर चित्रकोट मार्ग के भी चार लेन निर्माण का प्रस्ताव दिया।

इसके साथ ही सांसद श्री कश्यप ने जगदलपुर को भारतमाला परियोजना के आर्थिक गलियारों से जोड़ने,शहर में यातायात के दबाव को कम करने हेतु रिंग रोड और बायपास का निर्माण कराने तथा बस्तर संभाग के समस्त जिला मुख्यालयों को उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने के लिए विशेष विकास पैकेज स्वीकृत करने की मांग की। उन्होंने सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से ब्लैक स्पॉट्स के सुधार, आवश्यक स्थानों पर पुल, फ्लाईओवर और रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का विषय भी प्रमुखता से उठाया।

सांसद श्री कश्यप ने कहा कि इन परियोजनाओं की स्वीकृति से बस्तर में व्यापार,रोजगार औऱ व्यापक रूप से नए द्वार खुलेंगे तथा बस्तर विकास के मानचित्र पर एक सशक्त पहचान के साथ स्थापित होगा ल

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन