: बारसूर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जादू टोने के शक में विवाद के कारण हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*
Fri, Apr 18, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट...*जिला-द0ब0 दन्तेवाड़ा**थाना-बारसूर**दिनांक-18.04.2025*
*बारसूर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जादू टोने के शक में विवाद के कारण हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता* श्रीमान पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) नक्सल आप्स, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्रीमती पुजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री आर.के.वर्मन के मार्गदर्शन एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय बारसूर श्री गोविन्द सिंह दीवान के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी संजय कुमार उरसा के नेतृत्व में थाना बारसूर के ग्राम मंगनार में दिनांक 16.04.2025 की शाम को आरोपी सोमलू राम कश्यप एवं मृतक गोण्डू राम मण्डावी के मध्य जादू-टोना के शक के कारण आपस में विवाद होने से आरोपी द्वारा मृतक को बांस के डण्डे से पीट-पीट कर हत्या कर देने की सूचना मिलने पर थाना बारसूर में अपराध दर्ज कर मामले में विवेचना की जा रही थी| आरोपी द्वारा घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण के विवेचना दौरान ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त घटना के आरोपी ग्राम मंगनार के गुडरा नाला के पास जंगल में ग्रामीणों द्वारा पकड़कर रस्सी में बांध कर रखना बताने पर पर्याप्त सुरक्षा बल थाना बारसूर एवं डीआरजी दन्तेवाड़ा के साथ बताये स्थान पर पहुंच कर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम सोमलू राम कश्यप निवासी मंगनार बाजारपारा का होना एवं घटना कारित करना स्वीकार किया। एवं अपने मेमोरेण्डम कथन में आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बांस के डण्डा को घर के पीछे लकड़ी का पाटी में छुपाकर रखना बताया जिसे आरोपी द्वारा अपने घर पीछे से निकाल कर पेश करने पर बरामद कर कब्जा में लेकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का कृत करना पाये जाने से विधिवत दिनांक 17.04.2025 के 17ः30 गिरफ्तार किया गया। जादू टोने के शक में मृत्यु को अंजाम देनाः- अपराध का मुख्य कारण आरोपी सोमलू राम कश्यप एवं मृतक गोण्डू राम मण्डावी के मध्य जादू-टोना के शक के कारण आपस में विवाद होने से आरोपी द्वारा मृतक को बांस के डण्डे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण में मुख्य भूमिकाः- मर्डर के आरोपी को पकड़ने में थाना बारसूर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय उरसा, उपनिरीक्षक जगदीशचन्द्र पाटीदार, म0प्र0आर0 172 प्रेमलता पुजारी, आर0 980 खेमलाल बघेल, आर0 615 जुगेश सिंह पैकरा, आर0 1008 शिवशंकर नाग, आर0 938 संजय पुजारी, डीएसएफ आर0 3100 शिवनंदन नाग, डीएसएफ आर0 3160 मंगलू वेट्टी, डीएसएफ म0आर0 3065 श्यामबती कंुजाम के द्वारा ग्राम मंगनार में दंबिश देकर आरोपी को गुडरा नाला के पास जंगल ग्रामीणों द्वारा बाधकर रखे स्थान से से घेराबंदी कर पकड़कर गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका रहा।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर...7000297169
: घायल बाघ को रेस्क्यू कर इलाज के लिऐ रायपुर भेजा
Fri, Apr 18, 2025
तेन सिंह ठाकुर
घायल बाघ को रेस्क्यू कर इलाज के लिऐ रायपुर भेजाछत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अंतर्गत एक 5 से 6 वर्षीय बाघ शिकारियों के लगाए जाल में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। वन विभाग की टीम ने कठिन प्रयासों के बाद बाघ का रेस्क्यू किया और उसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया। घटना के बाद विभाग ने शिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: असम को 4-0 से हराकर साई ने की अच्छी शुरुआत
Fri, Apr 18, 2025
तेन सिंह ठाकुरअसम को 4-0 से हराकर साई ने की अच्छी शुरुआत
नारायणपुर, 18 अप्रैल 2025// छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम ग्राउंड में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चौंपियनशिप 2025 का द्वितीय चरण असम और साई (स्पोर्ट्स ऑथरिटी ऑफ इंडिया) के मध्य खेले गए मैच से प्रारंभ हुई। जिसमें साई ने असम को 4-0 से मात दी।मैच के 38वे मिनट में साई के ओर से राजकुमार ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाया। द्वितीय हाफ में 68वे मिनट पर ओइनाम रोमियो सिंह, 81वे मिनट पर ब्लेस वशुम और 85वे मिनट पर रॉबर्ट थोकचम ने एक एक गोल कर टीम का जीत सुनिश्चित किया। ब्लेस वशुम को प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल चौंपियनशिप 2025 का शुभारंभ 10 अप्रैल को 7 टीमो को लेकर हुई जिसमें से दिल्ली टीम प्रथम क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। द्वितीय चरण में ग्रुप-जी और ग्रुप-एच का जो 8 टीमें खेलेगी वह है - ग्रुप-जी मे असम, साई, ओडिशा और गोआ है। ग्रुप-एच में पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्यप्रदेश और नागालैंड।आश्रम के परंपरा अनुसार द्वितीय चरण के 8 टीमों स्वागत कार्यक्रम 17 अप्रैल 2025 को संध्या 7 बजे आश्रम के इंडोर स्टेडियम में रखा गया था। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र बहादुर पंचभाई उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री वृजमोहन देवांगन, वरिष्ठ समाजसेवी, नारायणपुर, श्री अख्तर अली, नारायणपुर, श्री संदीप नन्द, मैच कमिश्नर, श्री अरिंदम भट्टाचार्य, मैच कमिश्नर, श्री अजित मेनन एवं अन्य अतिथि व रेफरी लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के सचिव महाराज जी ने किया। आश्रम के अन्य साधुवृन्द के साथ लगभग 1500 बच्चे एवं शिक्षक शिक्षिकायें उपस्थित होकर 8 टीमों के प्लयेर का स्वागत किया।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084