: बाल बाल बचे सुरक्षा बल
Thu, Apr 17, 2025
तेन सिंह ठाकुर
5-5 किग्रा के 2 नग आईईडी बरामद करने में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता,नेलनार एरिया कमेटी मिलिशिया सदस्य के रूप में रहे सक्रिय माओवादीसर्चिंग गश्त से वापस आ रहे सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के फिराक में आईईडी।लगाकर जंगल में छिपकर बैठे थे माओवादी,आईईडी के चपेट में आने से बाल-बाल बचे सु रक्षा बल।गिरफ्तार नक्सली पुलिस कैम्प, सड़क और अन्य विकास कार्याें में बाधा पहुंचाने, रोड काटने, नक्सल बैनर लगाने, राशन एकत्रित करने आदि का कर रहे थे काम*
वर्ष 2025 में अब तक 18 से अधिक नक्सली आईईडी बरामद किया जा चु*का है मामला थाना धनोरा काहैं सम्पूर्ण कार्यवाही में डीआरजी एवं बीडीएस टीम का रहा विशेष योगदान दिनांक 11.04.2025 को डीआरजी नारायणपुर, कोण्डागांव, एवं जगदलपुर की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग पर ग्राम कुमुरादी की ओर रवाना हुए थे गश्त सर्चिंग वापसी के दौरान 14.04.2025 को मकसोली के पास सड़क के किनारे आईईडी लगे होने के आशंका पर थाना धनोरा को सूचित किया गया एवं आसपास की घेराबंदी डीआरजी द्वारा की गई। थाना प्रभारी सूचना प्राप्त होने पर बीडीएस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करने पर 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर 01. लखमा राम कोर्राम पिता स्व. मुरा राम उम्र 26 वर्ष साकिन आसनार 2. सामलाल वड्डे पिता आयतु राम उम्र 20 वर्ष 3. लच्छु राम वड्डे पिता स्व. चमरू राम उम्र 30 वर्ष साकिन कोड़पार गोमागाल एवं 4. विधि से संर्घरत बालक का होना पाया गया जिसके कब्जे से 01 नग कुकर आईईडी वजनी करीबन 5 किग्रा, 2 नग डेटोनटर सहित, नक्सली पर्चा, बैटरी सेल 24 नग बरामद हुआ।संदेहियो से मनोवैज्ञानिक तरीके व बारीकी से पूछताछ करने पर बताये है कि कुछ दिन पहले नक्सली सुखलाल, पण्डी, रामा, रैनू बली एवं अन्य 2-4 माओवादी काडेपारा आकर मीटिंग लिये थे सुरक्षा बल को नुकसान पहुॅंचाने की नीयत 2 नग कुकुर बम, बैटरी, नक्सली पर्चा दिये थे। जिसमें से एक कुकर प्रेसर आईईडी को ग्राम मकसोली आगे माड़ के पास कच्ची सड़क किनारे सुरक्षा बलों को नुकसान पहंुचाने के नीयत से लगाये थे टेकरी जंगल में छिपकर बैठे थे। ये आरोपियों को सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया और साथ में एक कुकर आईईडी बरामद किया गया । संदेहियों ने मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करना, पुलिस कैम्प, सड़क और अन्य विकास कार्याें का विरोध करना, रोड काटकर आवागमन बाधित करना, नक्सली बैनर लगाना, नक्सली के साथ से मेल-जोल रखना, नक्सलियों का बाजार से सामग्री पहुंचाना, गांव में रहकर नक्सलियों के लिए राशन एकत्रित करना बताये। बरामद 02 नग कुकर आईईडी का वजन लगभग 5-5 कि.ग्रा. का था जिसे सुरक्षा बलों द्वारा बीडीएस टीम की मदद से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से निष्किृय किया गया। जिस संबंध में थाना धनोरा में धारा 61, 3(5) बीएनएस 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का मामला पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान में लिया गया। आरोपियों द्वारा जुर्म कुबुल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी।।खमा राम कोर्राम पिता स्व. मुरा राम उम्र 26 वर्ष साकिन आसनार थाना ओरछा जिला नारायणपुर(छ.ग.)सामलाल वड्डे पिता आयतु राम उम्र 20 वर्ष साकिन कोड़पार गोमागाल थाना ओरछा जिला नारायणपुर(छ.ग. लच्छु राम वड्डे पिता स्व. चमरू राम उम्र 30 वर्ष साकिन कोड़पार गोमागाल थाना ओरछा जिला नारायणपुर (छ.ग.आपराधिक प्रकरणः-थाना धनोरा अपराध क्रमांक- 02/2025 धारा 61 3(5) बीएनएस 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर
6264046084
: आदिवासी महासभा द्वारा बस्तर पंडुम का विरोध
Thu, Apr 17, 2025
रचना ठाकुरकी रिपोर्ट दंतेवाडा
आदिवासी महासभा द्वारा बस्तर पंडुम का विरोध [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/04/VID-20250417-WA0023-1.mp4"][/video]दंतेवाड़ा में पण्डुम के नाम का ग्रामीणों ने किया विरोध... आदिवासी महासभा के बैनर तले विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर दंतेवाड़ा को सौंपा ज्ञापन...बस्तर पण्डुम के नाम से बस्तर संभाग में हुए उत्सव का हो रहा है विरोध... शासन प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बस्तर पण्डुम के नाम से जो कार्यक्रम किया गया जिसका विरोध करते ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है...ग्रामीणों का कहना है कि पण्डुम नाम हटाकर पारंपरिक नाम से कोई भी कार्यक्रम करें हमें कोई आपत्ति नहीं होगा...बस्तर पण्डुम के नाम से जो कार्यक्रम आयोजित किया गया था उसे हम गलत मानते हैं, वैसे भी पण्डुम कोई खेल या कोई नाटक नहीं है पण्डुम एक पवित्र शब्द है,पण्डुम के नाम से कोई भी कार्यक्रम न करें..।पण्डुम आदिवासियों के आस्था से जुड़ा हुआ मामला है, और आदिवासियों के आस्था से खिलवाड़ न करें। ब्यूरो चीफ़ दांतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: *भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला पंचायत में हुआ समारोह*
Mon, Apr 14, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट दंतेवाड़ा
*भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर जिला पंचायत में हुआ समारोह**वंचित समुदायों एवं वर्गी में जनजागृति लाना बाबा साहब के सर्वोत्तम देन-श्री भरत मटियारा**बाबा साहब के आदर्श एवं सिद्धांत सदैव रहेंगे प्रासंगिक-विधायक श्री अटामी* दंतेवाड़ा, 14 अप्रैल 2025। भारतीय संविधान के निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाने वाले, सामाजिक विषमताओं के विरुद्ध विद्रोह का झंडा बुलंद करने वाले, सामाजिक समरसता के जन नायक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल पर जिला पंचायत में आज गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा ने भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर के कृतित्व पर प्रकाष डालते हुए कहा कि बाबा साहब ने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारियों के लिए सदैव संघर्ष किया। उन्होंने समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और शोषण के खिलाफ आवाज उठाई। वर्तमान में जो राजनैतिक और सामाजिक अधिकार हमें प्राप्त हुए है वो बाबा साहब की ही देन है।इसके साथ ही क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान के रचयिता डॉ अम्बेडकर के आदर्श एवं सिद्धांत सदैव प्रासंगिक रहेंगे। भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकार नागरिकों के महत्वपूर्ण अधिकार है। जिनका उद्देश्य नागरिकों की स्वतंत्रता और गरिमा की रक्षा करना है। इन मौलिक अधिकारों के सृजन का श्रेय भी डॉ अम्बेडकर को है। आज हम आन बान,शान से अपनी जिम्मेदारियों का वहन कर रहें है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को निर्वाचन का अधिकार मिला है इसमें महत्वपूर्ण भूमिका रही है। दलितों के उत्थान और उनके राजनैतिक अधिकारों में संघर्ष के परिप्रेक्ष्य में बाबा साहब का नाम सदैव अमर रहेेगें। उनके दिखाये गये रास्तों का अनुकरण करना हम सभी का कर्तात्य है।इस क्रम के जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के तौर पर जो समानता अधिकार हमें आज प्राप्त हुए है। इसके लिए डॉ अम्बेडकर के हमेशा ऋण रहेगें। उनका लक्ष्य समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति का भला करना था। अतः हमें उनके मंशानुरूप शासन की योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास सहभागी बनना है।*नवनिर्वाचित सरपंच ग्राम विकास के लिए बनाये पंचवर्षीय योजना-कलेक्टर*इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी उपस्थित सरपंचों से आग्रह किया कि वे ग्रामसभा से अनुमोदन कराकर अपने-अपने ग्राम पंचायतों से विकास कार्यों जैसे सड़क, पुल पुलिया, नाला-नाली निमार्ण, जल सरंचनाओं के निर्माण संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष उपलब्ध कराये ताकि उनका क्रियान्वयन जल्द से जल्द हो।कार्यक्रम के दौरान आगन्तुक जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का वर्चुअल सम्बोधन श्रवण किया गया। साथ ही संविधान के प्रस्तावना का वाचन किया गया। ग्राम पंचायतों और सीएससी के वीएलई के मध्य एमओयू किया गया व आवास सर्वे में सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग हेतु निवेदन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला नाग, श्रीमती तिलेश्वरी नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित समाज प्रमुख,सरपंच, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, पंचायत उप संचालक श्री मिथिलेश किसान सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।जिला ब्यूरो प्रमुखरचना ठाकुर7000297169