Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: बारसूर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जादू टोने के शक में विवाद के कारण हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता* 

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... *जिला-द0ब0 दन्तेवाड़ा* *थाना-बारसूर* *दिनांक-18.04.2025* *बारसूर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर जादू टोने के शक में विवाद के कारण हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता*   श्रीमान पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.) नक्सल आप्स, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्रीमती पुजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री आर.के.वर्मन के मार्गदर्शन एवं श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी महोदय बारसूर श्री गोविन्द सिंह दीवान के पर्यवेक्षण व थाना प्रभारी संजय कुमार उरसा के नेतृत्व में थाना बारसूर के ग्राम मंगनार में दिनांक 16.04.2025 की शाम को आरोपी सोमलू राम कश्यप एवं मृतक गोण्डू राम मण्डावी के मध्य जादू-टोना के शक के कारण आपस में विवाद होने से आरोपी द्वारा मृतक को बांस के डण्डे से पीट-पीट कर हत्या कर देने की सूचना मिलने पर थाना बारसूर में अपराध दर्ज कर मामले में विवेचना की जा रही थी| आरोपी द्वारा घटना कारित कर घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण के विवेचना दौरान ग्रामीणों से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त घटना के आरोपी ग्राम मंगनार के गुडरा नाला के पास जंगल में ग्रामीणों द्वारा पकड़कर रस्सी में बांध कर रखना बताने पर पर्याप्त सुरक्षा बल थाना बारसूर एवं डीआरजी दन्तेवाड़ा के साथ बताये स्थान पर पहुंच कर उक्त आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम सोमलू राम कश्यप निवासी मंगनार बाजारपारा का होना एवं घटना कारित करना स्वीकार किया। एवं अपने मेमोरेण्डम कथन में आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त बांस के डण्डा को घर के पीछे लकड़ी का पाटी में छुपाकर रखना बताया जिसे आरोपी द्वारा अपने घर पीछे से निकाल कर पेश करने पर बरामद कर कब्जा में लेकर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का कृत करना पाये जाने से विधिवत दिनांक 17.04.2025 के 17ः30 गिरफ्तार किया गया।   जादू टोने के शक में मृत्यु को अंजाम देनाः- अपराध का मुख्य कारण आरोपी सोमलू राम कश्यप एवं मृतक गोण्डू राम मण्डावी के मध्य जादू-टोना के शक के कारण आपस में विवाद होने से आरोपी द्वारा मृतक को बांस के डण्डे से पीट-पीट कर हत्या कर दिया   आरोपी की गिरफ्तारी एवं प्रकरण में मुख्य भूमिकाः- मर्डर के आरोपी को पकड़ने में थाना बारसूर के थाना प्रभारी निरीक्षक संजय उरसा, उपनिरीक्षक जगदीशचन्द्र पाटीदार, म0प्र0आर0 172 प्रेमलता पुजारी, आर0 980 खेमलाल बघेल, आर0 615 जुगेश सिंह पैकरा, आर0 1008 शिवशंकर नाग, आर0 938 संजय पुजारी, डीएसएफ आर0 3100 शिवनंदन नाग, डीएसएफ आर0 3160 मंगलू वेट्टी, डीएसएफ म0आर0 3065 श्यामबती कंुजाम के द्वारा ग्राम मंगनार में दंबिश देकर आरोपी को गुडरा नाला के पास जंगल ग्रामीणों द्वारा बाधकर रखे स्थान से से घेराबंदी कर पकड़कर गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका रहा। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर... 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन