: बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालक व परमिट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा की कार्यवाही एवं समझाईश।*
Fri, Apr 18, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट...
*यातायात - पुलिस!**जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा!**दिनांक 17.04.2025* *बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालक व परमिट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा की कार्यवाही एवं समझाईश।* *कुल 23 ऐसे वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुये कुल- 14400/00 (चौदह हजार चार सौ रूपये) का समन शुल्क वसूल किया गया।* *जिला दन्तेवाड़ा में सड़क दुर्घटनाओं और दुर्घटना मृत्युदर में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.) के निर्देशन* एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री नसरउल्लाह सिद्दकी के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक- प्रहलाद साहू के नेतृत्व में यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा परमिट का उल्लंघन करने वाले, दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट धारण किये वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है।इसी तारतम्य में आज दिनाँक 17.04.025 को पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा से प्राप्त निर्देशानुसार यातायात पुलिस दन्तेवाड़ा के द्वारा *गीदम से जगदलपुर मार्ग पर जावंगा एवं फारेस्ट नाका पातररास* के पास पीकेट लगाकर- वाहन परमिट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक, दो पहिया वाहन में बिना हेलमेट लगाये वाहन चालन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चालानी कार्यवाही करते हुये आज दिनाँक को *कुल 23 ऐसे वाहनों पर कार्यवाही करते हुये यातायात पुलिस के द्वारा कुल- 14400/00 (चौदह हजार चार सौ रूपये )* का समन शुल्क वसूल किया गया।कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू, , प्र0आर0 543- सम्पत लाल कोशमा, प्र. आर. 348 विरेन्द्र एक्का, आरक्षक 314 आदित्य कंदोई, आर. 134 वेद प्रकाश राजपूत, आर. 119 वीरेंद्र वर्मा एवं यातायात दंतेवाड़ा का अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169
: यात्री बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल।
Thu, Apr 17, 2025
तेन सिंह ठाकुर
यात्री बसअनियंत्रित होकर पलटी, दर्जनों घायल।
नारायणपुर से ओरछा की ओर जा रही बस्तर ट्रेवल्स की बस दोपहर 1:00 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई बस क्रमांक सीजी 21 F09 26 यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस में 90 से 100 की संख्या में यात्री बैठे थे क्षमता से अधिक यात्री, तेज रफ्तार बस के तेज रफ्तार के कारण यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई ,बस के ड्राइवर की लापरवाही का खामियाजा यात्रीगण को भुगतना पड़ रहा है, वही नारायणपुर ओरछा मार्ग का खस्ता हाल होना भी समय-समय पर दुर्घटना का कारण बनते जा रहा है ,ग्रामीण और पुलिस वालों की मदद से तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया 17 यात्रियों को चोटें आई है तथा दो यात्रियों को गंभीर चोटें आई है घायलों का जिला अस्पताल के महज दो डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही साफ दिखाई दे रहा है घायल और परिजन अस्पताल परिसर में भटकते पाए गए क्योंकि 2 महीना से अधिक समय से एक्स-रे मशीन की खराबी के कारण आज घायलों का एक्सरा नहीं हो पा रहा था घायलाें को और उसके परिजनों को एक्सरा के लिए भटकना पड़ रहा था जिस कारण घायलों के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर काफी नाराज़,नाखुश नजर आए।
प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: जैन श्री संघ गीदम ने निकाली मौन रैली...
Thu, Apr 17, 2025
रचना ठाकुर की रिर्पोट
मध्य प्रदेश के नीमच जिले में जैन साधुओं पर हुए हमले को लेकर जैन श्री संघ गीदम ने निकाली मौन रैली...[video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/04/VID-20250417-WA0093.mp4"][/video]ओसवाल भवन से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंच राष्ट्रपति के नाम एसडीएम गीदम को ज्ञापन सौंपा... जैन समाज इस घटना को लेकर आहत है और इसकी घोर निंदा की है... समाज के प्रवक्ता ने कहा इस प्रकार की घटना से समाज में तनाव और अशांति का वातावरण निर्मित होता है जो चिंता का विषय है, जैन श्री संघ ने मांग की है संपूर्ण भारत में जहां भी जैन साधुओं का विचरण हो स्थानीय प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था करें ताकि पुनः इस प्रकार की घटना ना हो।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169