: डीएनके वार्ड में कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पद हेतु 06 मई तक आवेदन आमंत्रित
Wed, Apr 23, 2025
तेन सिंह ठाकुरडीएनके वार्ड में कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के पद हेतु 06 मई तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर, 23 अप्रैल 2025// नगर पालिका परिषद नारायणपुर के डीएनके वार्ड कमांक-02 (अटल आवास) के आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की नियुक्ति किया जाना है, इस हेतु आवेदन पत्र जिस ग्राम, वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित किया जाना है, उस ग्राम के इच्छुक महिला उम्मीद्वारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र स्वयं अथवा पंजीकृत डॉक से परियोजना कार्यालय नारायणपुर में 06 मई अपरान्ह 5.30 बजे तक कार्यालयीन अवधि में आमंत्रित किया गया है।प्रधान सम्पादकतेनसिंह ठाकुर6264046084
: कार्यकर्ता सहायिकाओं के पद हेतु 06 मई तक आवेदन आमंत्रित
Wed, Apr 23, 2025
तेन सिंह ठाकुरकार्यकर्ता सहायिकाओं के पद हेतु 06 मई तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर, 23 अप्रैल 2025// आंगनबाड़ी केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण अन्तर्गत नवीन स्वीकृत 01 आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यकर्ता सहायिका पद रिक्त होने के कारण रिक्त पद पर नियुक्ति की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 06 मई तक कार्य अवधि में शाम 5.30 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय, नारायणपुर, (गायत्री मंदिर रोड जीवन, प्राण किराया भण्डार के सामने) सीधे अथवा पंजीकृत डॉक से आमत्रित किया गया है। आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता,सहायिका,सह-सहायिका, संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जावेगी), आयु की गणना नियुक्ति प्रकिया की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु 65 वर्ष होगी। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होना चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित हैं (शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड की निवासी होना चाहिए), निवासी होने के प्रमाण में ग्राम की अद्यतन मतदात्ता सूची में दर्ज नाम एवं नगरीय क्षेत्र होने पर संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा ग्राम पंचायत के सरपंच अथवा उपसरपंच अथवा पटवारी तथा नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड एवं ग्राम में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड तथा आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक*
Wed, Apr 23, 2025
रचना ठाकुर की रिपोर्ट...
*जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक*दंतेवाड़ा, 23 अप्रैल 2025। जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें चारों विकासखंड के जनपद सीईओ, उपसंचालक पंचायत, विकासखंड समन्वयक एवं संबंधित टीम उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत विस्तृत समीक्षा की गई। जिसमें आवास प्लस 2024 सर्वे को 30 अप्रैल 2025 तक शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश दिया गया’। आवास पूर्णता की प्रगति एवं आवास स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा, आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को शत प्रतिशत आवास स्वीकृति’ प्रदान करने के निर्देश दिए गए। स्वीकृत किए आवास को शत प्रतिशत प्रथम किस्त की राशि जारी करने तथा प्रथम किस्त प्राप्त सभी हितग्राहियों को ’प्लिंथ स्तर’ तक निर्माण पूर्ण करने के लिए कहा गया। आवश्यक निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिए गए।जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ारचना ठाकुर7000297169