Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: कब बुझेगी लोगों की प्यास,जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण तो हुआ पर टंकी तो आज भी "रीता" है 

कब बुझेगी लोगों की प्यास,जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण तो हुआ पर टंकी तो आज भी "रीता" है नारायणपुर के आश्रित ग्राम एड़का के पलाट पारा, हॉस्पिटल के सामने बड चौंक के सामने पी एच ई द्वारा 5 वर्ष पूर्व पानी टंकी का निर्माण हुआ, सुरुवाती एकाध माह पानी प्रदाय किया गया फिर उसके बाद आज पर्यंत ग्रामीणो को पानी ही नही मिला,अधिकारियों की असंवेदनशीलता या लापरवाही कहें ग्रामीणों को पानी जैसे प्राण दायनी मूलभूत समस्या से वंचित कहां तक उचित है। ख़ास कर गर्मी के दिनो मे पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है, विचारणीय बात तो यह है की जिला के सीईओ जैसे बड़े अधिकारी का दौरा पिछले दिसंबर में इसी सील सिले मे हुई थी पर समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। यशश्वी प्रधान मंत्री मोदी जी का सपना हर धर मे पीने का पानी पहुंचाने का सपना अधूरा ही लगता है, वहीं पीएचई के संबंधित अधिकारी से सम्पर्क करने पर बताया गया की इस सप्ताह हर हाल मे जल प्रदाय किया जायेगा, पर ग्रामीणों का सपना साकार होगा ऐसा कतई नही लगता, हमने एडका ग्राम के ग्रामीणों से सम्पर्क किया, सुक चंद नाग का था की अधिकारी लोग इसी तरह का आश्वासन 5 वर्षों से दे रहें है डाकेश्वर नाग, झिटकू राम उइके का कहना है की इसकी गहन जांच हो इसमें भ्रष्टाचार की बू आती है, काशीनाथ नाग, मुरहा राम कावड़े मे बताया की 5 वर्षों मे इतना गंभीर विषय पर एक भी ग्राम सभा नही हुआ जिससे समस्या का निजात हो पंचायत सचिव से जवाब तलब किया गया तो प्रश्नों से बचते हुए कहा की साहब लोग ही बता पाएंगे। इस तरह अधिकारीयों की असवेंदनशीलता या लापरवाही के कारण पानी जैसे मूलभुत समस्या पर गंभीर ना होना सोचनीय है देखते है इस ख़बर पर जिला के उच्चाधिकारी कितनी सक्रियता दिखाते है समस्या के समाधान के दिशा मे l विज्ञापन एवम समाचार के लिऐ सम्पर्क करें तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन