Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: बचेली क्षेत्र में चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिर0 कर पुलिस ने भेजा गया जेल*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट थाना:बचेली जिला:द.बस्तर दंतेवाड़ा दिनांक:11.03.2025   *असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही जारी*   *बचेली क्षेत्र में चाकू बाजी करने वाले दो आरोपियों को गिर0 कर पुलिस ने भेजा गया जेल*       संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना बचेली के अपराध क्रमांक 11/2025 के प्रकरण में घटना दिनांक 24.02.2025 को दोपहर करीबन 12-00 बजे बचेली होटल हिलटॉप के पास आरोपी किशोर एवं ईश्वर सोनानी दोनो भाईयो के द्वारा प्रार्थी विक्की कश्यप निवासी किरन्दुल को पुरानी विवाद को लेकर प्रार्थी को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे जिस पर थाना बचेली पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया जो श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा-निर्देशानुसार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकुमार बर्मन दंतेवाड़ा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कपिल चंद्रा, किरन्दुल के मार्गदर्शन में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिर0 करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियो के पतासाजी हेतु लगातार जिला बीजापुर व शरहदी जिलो में दबिश देकर पता तलाश किया गया एवं पता तलाश हेतु मुखबीर लगाये गये जो दिनांक 10-03-2025 को मुखबीर के माध्यम से सूचना मिला कि दोनो सातिर अपराधी से पुराना मार्केट बचेली तरफ घूम रहे है जिस पर तत्काल टीम बनाकर दबिश देकर घेराबंदी कर उक्त आरोपियो को पकड़ा गया एवं उनसे घटना में प्रयुक्त 02 नग लोहे की चाकू एवं एक मोटर सायकल बरामद किया गया है। आरोपीगण सातिर अपराधी है । थाना बचेली पुलिस द्वारा सातिर अपराधियो पर नकेल कसने एवं होली त्यौहार नजदीक होने एवं गुंडा बदमाश एवं आसामजिक तत्वो पर कार्यवाही लगातार कार्यवाही जारी रहेगी । दिनांक 10.03.2025 को आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। अपराध क्रमांक :- 11/2025 धारा :- 126(2), 296, 351(3),115(2),109,3(5) बीएनएस नाम आरोपीगण :- 01- किशोर सोनानी पिता मनोज सोनानी उम्र 32 वर्ष, 02- ईश्वर सोनानी पिता मनोज सोनानी उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी पुराना मार्केट बचेली, थाना बचेली, जिला दंतेवाड़ा। जप्त मसरूका :- 01- घटना में प्रयुक्त दो नग चाकू 02 – एक नग सुपर स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्र. CG18N0125   कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- निरीक्षक मधुनाथ ध्रुव थाना प्रभारी बचेली, उनि.- रूपेश नारंग, सउनि. - प्रहलाद निर्मल, प्रधान आरक्षक - अनिल भोई, आरक्षक- अजीत पैकरा, सहदेव वेक, डमरूधर कश्यप, हीरा रात्रे जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन