Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: *पीजी कॉलेज में छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त और स्वस्थ रहने के दिए गए टिप्स*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट *पीजी कॉलेज में छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त और स्वस्थ रहने के दिए गए टिप्स* दंतेवाड़ा, 25 फरवरी 2025। शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार के आज महाविद्यालय के मनोवैज्ञानिक विभाग द्वारा छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने एवं अपने आप को स्वस्थ रखने जैसे विषयों पर परिचर्चा रखी गई थी। इस परिचर्चा में डॉ0 दिनेश लहरी एवं श्री शैलेश चन्द्राकर द्वारा छात्रों को बताया गया कि नियमित मेडिटेशन, पोषक एवं सुपाच्य भोजन और साधारण जीवन शैली के द्वारा भी हम बहुत हद तक अपने मस्तिष्क को सक्रिय रख सकते है जो हमारी पढ़ाई में अति आवश्यक है। तत्पश्चात् उन्हांेने, पढ़ाई करने हेतु रणनीति, विषय से संबंधित मुख्य बिंदुओं पर फोकस करके उसके आंतरिक तथ्यों को समझने की प्रवृत्ति, विषयों की पुनरावृत्ति के संबंध में भी छात्रों को जानकारी दी। व्याख्याता द्वय ने छात्रों को समझाइश दी कि पढ़ाई के समय खुशनुमा माहौल बनाए। तथा विषय से संबंधित तथ्यों की आपस में चर्चा अवश्य करें। इसके अलावा परीक्षा के समय किसी निराशाजनक बातों की ओर ध्यान नहीं जाना चाहिए। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन