Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: न्यायिक अधिकारियों के द्वारा उप-जेल का किया निरीक्षण

न्यायिक अधिकारियों के द्वारा उप-जेल का किया निरीक्षण   नारायणपुर, 07 जनवरी 2025// राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव श्री उत्तरा कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश हरेन्द्र सिंह नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा मरकाम एवं व्यवहार न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय कोण्डागांव के द्वारा अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी के कामकाज को मजबूत करने के उद्देश्य में उप-जेल नारायणपुर का किया दौरा। इस दौरान विचाराधीन बंदी जिनका जमानत हो गया है फिर भी वह जेल में निरूद्ध ऐसे बंदियो को चिन्हांकित कर उन्हे पट्टा पेश एवं सक्षम जमानतदार की जानकारी दी गई साथ ही जिन बंदियों को जमानत का आवेदन लंबित है तथा निराकृत नहीं हुई है या जमानत का आवेदन लगाना चाहते है उन्हें जमानत का आवेदन लगाने के संबंध में अवगत कराया गया। साथ ही बंदियों के प्रकरण में पैरवी करने हेतु अधिवक्ता नियुक्त नहीं हुए हैं उन बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के माध्यम से लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के अधिवक्ताओं नियुक्त करने के संबंध में बताया गया तथा सहायक जेल-अधीक्षक को निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त के लिए आवेदन प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में जाति भेदभाव छुआ-छूत के संबंध पूछा गया तो बंदियों के द्वारा ऐसे नहीं होने की जानकारी दी गई। तथा समस्त बंदियों का खान पान व उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया गया। इस अवसर पर सहायक उप-जेल अधीक्षक संजय कुमार नायक, प्रतिधारक अधिवक्ता चन्द्र प्रकाश कश्यप, घासीराम नेताम, पारेश्वर देवांगन, रविन्द्र बघेल अधिकार मित्र उपस्थित थे। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन