Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटेकल्याण में संपन्न*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट *त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025* *मतदान दल का द्वितीय प्रशिक्षण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटेकल्याण में संपन्न* *18 फरवरी को होगा तृतीय प्रशिक्षण* दंतेवाड़ा, 14 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत कटेकल्याण हेतु द्वितीय प्रशिक्षण 14 फरवरी 2025 को शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय कटेकल्याण में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कुल 299 कर्मचारी उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा पीपीटी के माध्यम से पीठासीन मतदान अधिकारी क्रमांक 12, 3 को उनके दायित्व एवं कार्यों की विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही समस्त प्रपत्रों को भरने की जानकारी दी गई। इसी प्रकार द्वितीय सत्र में मतपेटी सीलिंग प्रक्रिया को डेमो करके समझाया गया। ज्ञात हो कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 हेतु आगामी तृतीय प्रशिक्षण जनपद पंचायत कटेकल्याण, दिनांक 18 फरवरी 2025, जनपद पंचायत कुआकोंडा, दिनांक 21 फरवरी 2025 को होगा। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री जितेंद्र वर्मा, अनिल साहू, अमर यादव, प्रद्युमन सेंगर, लखन कश्यप, योगेश पटेल, मोतीराम कंवर, परमानंद ध्रुव तथा तहसीलदार आशा मौर्य, जनपद सीईओ आशीष डे उपस्थित रहे। जिला ब्यूरो प्रमुख रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन