Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: पंचायत सचिवों ने हड़ताल पंडाल में किया रामायण पाठ

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... पंचायत सचिवों ने हड़ताल पंडाल में किया रामायण पाठ   -17 मार्च से हड़ताल पर हैं सचिव - सचिवों के बगैर ही आयोजित हो रहा सुशासन तिहार   *दंतेवाड़ा*। पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल विगत 17 मार्च से जारी है। इस दौरान सचिव जिला मुख्यालय व ब्लॉक मुख्यालयों में निरंतर धरना दे रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सचिवों ने हड़ताल पंडाल में रामायण पाठ किया। पंचायत सचिव नियमितीकरण-शासकीयकरण संबंधी एक सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इस बीच राज्य सरकार ने लोक सुराज अभियान की शुरुआत कर दी है, जिसका नाम इस बार सुशासन तिहार रखा गया है। इसके जरिए नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता की मांगों व शिकायतों के आवेदन लिए जा रहे हैं, लेकिन पंचायत सचिवों के हड़ताल पर होने से ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों पंचायत के काम-काज ठप पड़े हुए हैं। दो दिन पहले सोमवार को सरपंच संघ की दंतेवाड़ा जिला इकाई ने धरना स्थल दुर्गा मंडप में पहुंचकर सचिवों के आंदोलन को समर्थन दिया था। सरपंच संघ के चारो ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्षों ने सचिवों की मांग को जायज बताते हुए इसे तत्काल पूरी करने की मांग रखी। साथ ही कहा कि पंचायत सचिवों पर जितना कार्य भार और मानसिक दबाव रहता है, उसे देखते हुए शासन को नियमितीकरण-शासकीयकरण की मांग को तत्काल पूरा करना चाहिए। चुनाव में जब से नए सरपंच चुनकर आए हैं, तब से सचिव हड़ताल पर चले गए हैं। नए सरपंचों को काम करने और कुछ सीखने का मौका ही नही मिल रहा है। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। आम जनता अपने काम के लिए भटक रही है। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन