Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: दंतेवाड़ा के गीदम नगर में अहिंसा के संदेश के साथ मनाई गई महावीर जयंती...

    रचना ठाकुर की रिर्पोट दांतेवाड़ा दंतेवाड़ा के गीदम नगर में अहिंसा के संदेश के साथ मनाई गई महावीर जयंती... [video width="848" height="478" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/04/VID-20250410-WA0133.mp4"][/video] जैन समाज ने निकाली भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा...   महावीर जयंती के अवसर पर गीदम नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सामाजिक एकता का परिचय देते हुए श्वेतांबर एवं दिगंबर जैन समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान महावीर की पूजा अर्चना करते हुए शोभायात्रा निकाली। इसमें विशेष रुप से माहेश्वरी समाज के लोग भी सम्मिलित हुए। इस दौरान समाज के बच्चों ने महाराज सा और सत्या जी का किरदार निभाया। इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से जैन श्रीसंघ गीदम के सभी सदस्य उपस्थित थे। सामुहिक रूप से मनाने के कारण बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं नन्हें-मुन्ने बच्चे हाथ में अहिंसा ध्वज लिए पूरे नगर में भ्रमण किये। साथ ही "अहिंसा परमो धर्म" एवं "जियो और जीने दो" जैसे संदेशों से समूचा वातावरण गुंजायमान था। शोभायात्रा श्री पार्श्वनाथ भगवान के मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्यमार्ग गीदम, हारम से होते हुए ओसवाल भवन गीदम में समाप्त हुई। ब्यूरो चीफ दांतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन