Tue 16 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 01 ईनामी माओवादी सहित 02 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।

रचना ठाकुर की रिपोर्ट जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा दिनांक 19.03.2025
  1. दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 01 ईनामी माओवादी सहित 02 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।
🟣आत्मसमर्पित माओवादी सुपा ओयमा तिमेनार डीएकेएमएस अध्यक्ष (02 लाख ईनामी) के पद पर था सक्रिय। 🟣आत्मसमर्पित माओवादी टेमो उर्फ हेमसिंग ठाकुर जैगूर आरपीसी मिलिशिया सदस्य के पद पर था सक्रिय। 🟣आत्मसमर्पित माओवादी हत्या, रोड खोदने व आगजनी करने जैसी घटनाओं में था शामिल।   जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों सेे तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके क्रमशः 1. तिमेनार डीएकेएमएस अध्यक्ष सुपा राम ओयाम पिता बुधरू उर्फ आंबा ओयाम उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (02 लाख ईनामी) एवं 2. जैगूर आरपीसी मिलिषिया सदस्य टेमो उर्फ हेमसिंग ठाकुर पिता स्व0 ईश्वर ठाकुर उम्र लगभग 24 वर्ष जाति धाकड़ निवासी जैगूर स्कुलपारा थाना कुटरू जिला बीजापुर ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 19.03.2025 को पुलिस महानिरीक्षक केरिपु सीजी सेक्टर छ0ग0 रायपुर राकेश अग्रवाल (भा.पु.से.), उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक केरिपु आॅप्स बीजापुर सेक्टर श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमाण्डेंट 199 वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री आनंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) उप कमाण्डेंट (आसूचना शाखा) श्री विमल कुमार सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया।   उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में सीआरपीएफ 199वीं वाहिनी भैरमगढ़ एवं आरएफटी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।   आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे 10,000 रूपये की मासिक आर्थिक सहायता, 03 वर्ष तक निःशुल्क आवास तथा भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी। (लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 218 ईनामी सहित कुल 906 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं) जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन