Sat 13 Jun 2026

ब्रेकिंग

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की ड्रीम प्रोजेक्ट" हर घर जल" धरातल में आने से पहले धाराशाही।

प्रदेश सहप्रभारी सौरभ झा का नारायणपुर दौरा से कार्याकर्ता हुये उत्साहित

कलेक्टर ने बोरगांव लैम्प्स में खाद भंडारण और वितरण का किया निरीक्षण

योगा तथा संवाद कार्यक्रम से जुड़ कर लोगों ने जताई खुशी

कभी नक्सलगढ़ के रूप में पहचाना जाता था अबूझमाड़।

: जिला चिकित्सालय नारायणपुर में सी एस आर अंतर्गत चिकित्सकीय उपकरणों का लोकार्पण। अब जांच के लिऐ नही भटकना पड़ेगा नारायणपुर वासियों को 

तेन सिंह ठाकुर जिला चिकित्सालय नारायणपुर में सी एस आर अंतर्गत चिकित्सकीय उपकरणों का लोकार्पण। अब जांच के लिऐ नही भटकना पड़ेगा नारायणपुर वासियों को   विगत दिनांक 7 3.2025 को जिला चिकित्सालय नारायणपुर में चिकित्सा चिकित्सकीय क्षेत्र के उपयोग में आने वाले विभिन्न आठ प्रकार के उपकरणों जैसे एक्स रे मशीन, एनेस्थीसिया मशीन, माइक्रोस्कोप ,सिरिंज पंप, यूरीन एनालाइजर ,मल्टी पैरा मनितर , डिफ्रेब्रीलेटर, का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह चिकित्सकीय उपकरणों को सामाजिक निगमित उत्तरदायित्व (सी एस आर)अंतर्गत थे शिपिंग कॉरपोरेश ऑफ़ इंडिया लिमिटेड मुंबई (एस सी आई)की द्वारा जिला चिकित्सालय को प्रदत किया गया (एस सी आई)का मानना है की भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी जिला नारायणपुर के पिछड़े एवं गरीब आदिवासियों को इन इन चिकित्सा उपकरणों का लाभ मिले ताकि उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्या का समाधान हो सके। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायणपुर श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रकाश बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ,प्रताप मांडवी ,वरिष्ठ भाजपा नेता सलाम गौतम एस गोलछा ,संत नाथ उसेंडी बद्रीनाथ बघेल एवं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ विनोद भोयर उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा के युवा महामंत्री अविनाश देवांगन द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि द शिपिंग कॉरपोरेश ऑफ इंडिया लिमिटेड मुंबई समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों जैसे स्वास्थ्य ,शिक्षा पर्यावरण इत्यादि क्षेत्र में सी एस आर के माध्यम से अपना सहयोग प्रदान कर रहा है इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था एडवांस इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सोसायटी एम्स जिला उज्जैन मध्य प्रदेश द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत एम्स के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह तोमर एवं परियोजना प्रमुख जायदीप मुखर्जी द्वारा समापन उद्बोधन दिया गया एवं द शिपिंग कॉरपोरेशऑफ इंडिया लिमिटेड मुंबई द्वारा सी एस आर प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन