Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर पंडुम में जनजातीय परिधान और आभूषण देख हुए अभिभूत*

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट *राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर पंडुम में जनजातीय परिधान और आभूषण देख हुए अभिभूत*   दंतेवाड़ा, 04 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर पंडुम में बस्तर सभी सातों जिले के जनजातीय समुदाय द्वारा लगाए गए स्टॉलों का तन्मयता के साथ अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनजातीय परिधान, वस्त्र, आभूषण सहित साज-श्रृंगार के विविध सामग्रियों को देख अभिभूत हुए और जनजातीय समाज के सदस्यों से रूबरू होकर इन सभी के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने देवी-देवताओं के पूजा-अर्चना सहित वैवाहिक एवं अन्य संस्कारों में उपयोग करने वाले परम्परागत जनजातीय वाद्य यंत्रों ढोल, मांदर, मोहरी, तुहरी इत्यादि सहित जनजातीय समुदाय के जीवन शैली से संबंधित पर्यावर्णीय अनुकूल स्थानीय औजारों एवं कृषि यंत्रों को भी बारीकी से देखा और जानकारी प्राप्त कर जनजातीय समुदाय की समृद्ध संस्कृति को अद्वितीय निरूपित करते हुए प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन