Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: बीस लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीस लाख रूपये आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत नारायणपुर, 20 जनवरी 2025// कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार जिले के नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता राशि जारी किया गया है। नक्सल पीड़ित परिवार के 04 सदस्यों हेतु 05-05 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है, ग्राम मुरसुलनापा निवासी करवे पद्दा, श्रीमती जुरी पद्दा और ग्राम मरकाबेड़ा निवासी गिलूराम पद्दा को उनके परिवार के मृतक सुखराम पद्दा और चैतूराम पद्दा के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत मरकाबेड़ा, ग्राम पंचायत गोमे (ग्राम झारवार), ग्राम पंचायत आदनार के निवासियों को 04 जून 2024 को नक्सलियों द्वारा ग्राम से भगा दिया गया एवं 04 लोगों की हत्या किया गया था। पीड़ित परिवार के सदस्यों को अपर कलेक्टर बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई के द्वारा 05-05 लाख रूपये का चैक प्रदाय किया गया। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक संचालक तनुजा नाग उपस्थित थे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264056085

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन