Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: दंतेवाड़ा - गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत समलूर में चुनाव बिगुल 

रचना ठाकुर की रिपोर्ट त्रिस्तरीय पंचायती आम निर्वाचन 2025
दंतेवाड़ा - गीदम ब्लॉक के ग्राम पंचायत समलूर में चुनाव बिगुल
गीदम:- गीदम ब्लाक के ग्राम पंचायत समलूर में आज दिनांक 17 फरवरी 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कुल 1218 मतदाता अपने मत प्रयोग करेगें। मतदान का सफल क्रियान्वयन और मतदाताओं की सुविधा के लिए 2 पोलिंग बुथ बनाया गया है। बुथ क्रमांक 01 में वार्ड क्रमांक 01 से 07 वार्ड तक एवं वार्ड क्रमांक 08 से 13 तक बुथ क्रमांक 02 में मतदान करेंगे। ग्राम पंचायत समलूर एक शिक्षित गांव होने के कारण यहां  90-95 प्रतिशत मतदान होता है, इस गांव में कुल 13 वार्ड है। गांव के महिला एवं पुरुष सुबह 6 बजे से लम्बी लाइनें लगाकर अपनी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए खड़े हैं। सरपंच पद हेतु 4 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं, जिसमें पूर्व सरपंच श्रीमती राजोबाई शोरी, मोतीराम शोरी, पायकू राम भवानी और धनीराम अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अब गांव में किसके सर पर सरपंच पद का ताज होगा ये गांव की जनता तय करेगी। यह तस्वीर सुबह 6 बजे की है जिसमें मतदान करने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगाकर खड़े हैं। जिला ब्यूरो प्रमुख रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन