Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: कमिश्नर एवं आईजी ने बस्तर पंडुम की तैयारियों का किया अवलोकन और दिए आवश्यक निर्देश* *आगामी होने वाले हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य आयोजन*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट *बस्तर पंडुम 2025* *संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां जोरो पर* *कमिश्नर एवं आईजी ने बस्तर पंडुम की तैयारियों का किया अवलोकन और दिए आवश्यक निर्देश*
*आगामी होने वाले हाई स्कूल ग्राउंड में मुख्य आयोजन*
दंतेवाड़ा, 29 मार्च 2025। जनजातीय विरासतों, कला एवं संस्कृति के धरोहरों का संरक्षण,संवर्धन और उन्हें एक नवीन मंच देने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय के हाई स्कूल ग्राउंड में बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियां पूरे जोरो पर इस क्रम में आज बस्तर कमिश्नर श्री डोमन सिंह और आईजी सुंदरराज पी. ने आज अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित आगामी होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम-2025 की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कमिश्नर श्री सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर स्टॉल, पेयजल, टॉयलेट, सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर पंडुम बस्तर क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कलाकार और प्रशासनिक अधिकारी होगे। इस उत्सव के माध्यम से बस्तर की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा दिया जायेगा। इस मौके पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा कमिश्नर एवं आईजी को कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार पूर्वक अवगत कराया। इसमें पार्किंग व्यवस्था, अति विशिष्ट अतिथियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के रहवास खान-पान के अलावा कार्यक्रम स्थल में विभागों द्वारा प्रदर्शित किये जाने वाले स्टालों के संयोजन जैसे विभिन्न बिन्दु शामिल रहें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, एडिशनल एसपी आर.के.बर्मन सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर
  1. 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन