Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: समता क्रिकेट क्लब बखरुपारा के ग्राउंड में फ्लड लाइट का भूमि पूजन ।

तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर समता क्रिकेट क्लब बखरुपारा के ग्राउंड में फ्लड लाइट का भूमि पूजन । बखरूपारा के समता क्रिकेट क्लब के ग्राउंड में विगत 27 वर्षों से लगातार कारगिल शहादत कब का आयोजन होता आ रहा है । यह प्रतियोगिता कारगिल में शहीद हुए देश के वीर सेनानियों की शहादत की स्मृति मे श्रद्धांजलि स्वरूप प्रति वर्ष क्रिकेट मैच का अयोजन किया जाता है।गत वर्ष 2024 के फाइनल मैच के दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से माननीय स्थानीय विधायक एवं मंत्री छत्तीसगढ़ शासन केदार कश्यप जी ने घोषणा की थी की आप लोगों को अति शीघ्र फ्लड लाइट का सौगात दिया जाएगा। दोनों पार्षद संजय नंदी और कमलापति मिश्रा के सजगता , तत्परता से 1 वर्ष के भीतर ही माननीय मंत्री जी के द्वारा घोषणा को अमल में लाते हुए विधायक निधि से चार उच्च स्तरीय फ्लड लाइट की व्यवस्था कराई जा रही है प्रत्येक पोल में 18 नग 400 वाट का बल्ब लगा होगा। समता क्रिकेट क्लब के बच्चों को दुधिया लाइट मे अपने मैदान में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा, घोषणा के अनुरूप इतनी शीघ्रता से अमल मैं लाना लोगों के लिए हर्ष का विषय है समता क्लब सहित बखरूपारा के निवासी वार्ड पार्षदों का ऐक्शन मोड मे आने से बहुत ही प्रसंचित है। समता क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष गजानंद पटेल, क्लब के मैनेजर तेन सिंह ठाकुर, कप्तान पंकज देवरानी, पूर्व पार्षद प्रमोद नेलवाल, गुरजिंदर सिंग, भरत पटेल, नूतन पटेल, दिग्विजय परिहार सहित क्लब के लोगों ने खुशी जताई है। दुर्गा चौक मे बोर खनन का कार्य पूर्ण। गर्मी के आते ही पेयजल की समस्या गहराता जाता है वार्ड वासियों के समस्या को संज्ञान मे लेते हुए।वॉर्ड 06 के पार्षद प्रत्याशि संजय नंदी द्वारा पार्षद चुनाव के दौरान घोषणा पत्र जारी किया था जिसमे बोर खनन को प्राथमिकता दिया था , कम समय में लोगों की पेय जल समस्या का निदान हो गया , मंशा के अनुरूप काम होने पर वार्ड वासी काफी राहत महसूस कर रहें है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन