Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

: दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।* 

 रचना ठाकुर की रिपोर्ट  *दिनांक 29.03.2025*  🟢 *दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।* 🟢 *आत्मसमर्पित माओवादियों में 09 बेचापाल आरपीसी मिलिशिया, सीएनएम एवं डीएकेएमएस सदस्य, 01 पोटाली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 02 पल्लेवाया आरपीसी मिलिशिया व डाॅक्टर टीम सदस्य, 03 हुर्रेपाल आरपीसी मिलिशिया एवं सीएनएम सदस्य के पद पर थे सक्रिय।*   🟢 *आत्मसमर्पित सभी माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में रोड खोदने एवं नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने की घटना में थे शामिल।*   🟣 जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाॅव-गाॅव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा,ध माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों सेे तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 29.03.2025 को उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरवराय (भा.पु.से.) कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री नीरज यादव, कमांडेंट 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री राजीव कुमार, कमांडेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री अनिल कुमार प्रसाद, कमांडेंट 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री सुनिल भंवर, द्वितीय कमान अधिकारी 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री विवके कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी (आॅप्स.) 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री पवित्रा चक्रवर्ती, द्वितीय कमान अधिकारी (प्रशा.) 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री सुभाष चंद्र प्रसाद, द्वितीय कमान अधिकारी (परि.) 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री विक्रांत वर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री अनिल शेखावत, द्वितीय कमान अधिकारी (परि.) 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री सत्यनारायण तवंर, द्वितीय कमान अधिकारी (एडम) 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ श्री गोपाल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं उप कमाण्डेन्ट (आसूचना शाखा) श्री विमल कुमार दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।   ◻️ *उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में आरएफटी (आसूचना शाखा) दन्तेवाड़ा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 195 वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, एवं 231वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।*   ◽️ *आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 25 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।* ◽️ *लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 221 ईनामी सहित कुल 927 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।*   🔳 *आत्मसमर्पित माओवादियों की सूची* :-   1.सिक्का उर्फ भीमा मण्डावी पिता स्व0 नहीं मालूम उम्र लगभग 31 वर्ष निवासी पोटाली सूलेपारा थाना अरनपुर जिला दन्तेवाड़ा ( पोटाली पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष )। 2.आसमति आोयाम पिता कमलू ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार ओयामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (सीएनएम सदस्य)। 3. मंगल ओयाम पिता सन्नू ओयाम उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार ओयामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (भूमकाल मिलिशिया सदस्य)। 4.लक्ष्मण उर्फ कर्मा पुनेम पिता आयतु पुनेम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।(बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य)। 5.राजेश ओयाम पिता कुम्मा ओयाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य)। 6.गजलू कुंजाम पिता स्व0 कुमा कुंजाम उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य)। 7.सनकू कड़ती पिता बुधू कड़ती उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल स्कूलपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य)। 8.दुनारू ओयाम पिता स्व0 सुदरू ओयाम उम्र लगभग 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य)। 9. रूपाराम वेंजाम पिता स्व0 मंगलू वेंजाम उम्र लगभग 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी निराम स्कूलपारा थाना बांगापाल जिला बीजापुर (ग्राम निराम डीएकेएमएस सदस्य)। 10 .घासी लेकाम उर्फ पिन्टू पिता स्व0 मंगल लेकाम उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी निराम स्कूलपारा थाना बांगापाल जिला बीजापुर (ग्राम निराम डाॅक्टर टीम सदस्य)। 11. भीमा तेलाम पिता डेक्का तेलाम उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी तमोड़ी गायतापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी सीएनएम सदस्य)। 12. मनकू माड़वी पिता स्व0 बोड्डा माड़वी उम्र लगभग 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी तमोड़ी लोहारपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल डीएकेएमएस सदस्य)। 13 .बोटी पदाम पिता जोगा पदाम उम्र लगभग 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी तमोड़ी कुतूलंकापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य)। 14 .सन्नू ओढ़ी पिता बुधराम ओढ़ी उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी तमोड़ी लोहारपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सदस्य)। 15. मनकु ओयाम पिता मंगल ओयाम उम्र लगभग 22 वर्ष जाति मुरिया निवासी तिमेनार ओयामपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (मिलिशिया सदस्य)। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन