: दो नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गढ़बेंगाल व चांदागांव का गठन की तैयारी
Wed, Apr 9, 2025
तेन सिंह ठाकुर
02 नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गढ़बेंगाल एवं चॉदागांव का होगा गठननारायणपुर, 09 अप्रैल 2025 // प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसाइटियों को पुनर्गठित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन, सहकारिता विभाग द्वारा जारी जिला नारायणपुर की प्राथमिक कृषि साख सहकारीसोसाइटियों की पुनर्गठन योजना 2025 एवं अनुसूची-एक, अनुसूचि-दो व अनुसूची-तीन को कार्यालय सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नारायणपुर, लैम्पस समिति मुख्यालय एड़का एवं बेनूर तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. जगदलपुर की शाखा नारायणपुर के सूचना पटल पर अवलोकन हेतु 08 अपै्रल 2025 को चस्पा कर प्रकाशित कर दिया गया है। पुनर्गठन के फलस्वरूप जिला नारायणपुर में 02 नवीन आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित गढ़बेंगाल एवं चॉदागांव का गठन होना है। इस संबंध में प्रभावित एवं परिणामी सोसाइटी के सदस्य, सोसाइटियों एवं बैंक शाखा तथा अन्य के द्वारा दावा आपत्तियां 23 अपै्रल 2025 तक कार्यालय सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं नारायणपुर में प्रस्तुत किया जा सकता है।
प्रधान सम्पादक
तेनसिंह ठाकुर
6264046084
: अधीक्षिका सस्पेंड,कन्या छात्रावास मे गुणवत्ताहीन भोजन-
Mon, Apr 7, 2025
तेनसिंह ठाकुर
अधीक्षिका सस्पेंड,कन्या छात्रावास मे गुणवत्ताहीन भोजन- बीजापुर l कन्या छात्रावास में गुणवत्ताहीन भोजन पर छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा ने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कमी पाई थी। तब अधीक्षिका को भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी छात्रावास अधीक्षिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में स्थित कन्या पोटा केबिन कुटरु विकासखंड भैरमगढ़ जिला बीजापुर के निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए तैयार भोजन की क्वालिटी बेहद घटिया पाई गई। जली हुई चावल, दाल बेहद कम मात्रा में एवं बहुत पतली मिली। सब्जी अत्यंत कम मात्रा में एवं गुणवत्ता विहीन थी। संस्था में संचालित किए जाने वाले अभिलेख और पंजीयन में भारी अंतर मिला। पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका शांति कश्यप को समझाइश एवं चेतावनी दी गई थी। इसके उपरांत में उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो पाया। शांति कश्यप अधीक्षिका पोटा केबिन कुटरु को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। शांति कश्यप ने स्पष्टीकरण नोटिस का जो जवाब पेश किया वो संतुष्टिजनक नहीं मिला। इसलिए शांति कश्यप अधीक्षिका कन्या पोटा केबिन कुटरु ( मूल पद– शिक्षिका एलबी माध्यमिक शाला केतुलनार) को दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग जगदलपुर ने यह आदेश जारी किया है।प्रधान सम्पादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: नव निहाल पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर।
Mon, Apr 7, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
नव निहाल पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर।[video width="1920" height="1080" mp4="https://cgfastnews24.com/storage/2025/04/video_20250405_102248.mp4"][/video]मामला कन्या प्राथमिक पाठ शाला कंदाड़ी ब्लाक ओरछा जिला नारायणपुर का है, स्कूल भवन के जर्जर होने से स्कूल मे पढ़ने वाले नव निहाल कैसे गढ़ पाएंगे अपना भविष्य, जहां सरकार एक ओर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का कार्यकर्म का ढिंढोरा पीट रही है वहीं कंदाडी के बच्चियां पेड़ के नीचे पढ़ने के लिऐ मजबूर है। वहीं सौचालय का खस्ता हाल होने से बच्चियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।शिक्षकों से जानकारी लेने पर बताया गया की स्कूल जर्जर होने से छत का मलवा गिरने से अनहोनी के डर से पेड़ के नीचे क्लास ले रहें है चुंकि अभी बारिश का मौसम नही है तो बच्चों को पेड़ के निचे पढ़ाने मे दिक्कत नही होती है। लेकिन बारिश के दिनों मे बच्चों को अतिरिक्त कक्ष तथा कुछ बच्चों को अधिक्षक के रूम मे बैठा कर अध्यापन कराते है।शिक्षकों ने बताया की प्रधान पाठक के माध्यम से उच्च अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत मे सरपंच को भी जान कारी दी गई है। अब बात जिला प्रशासन की है की कितनी जल्दी संज्ञान मे लेकर जिम्मेदारी से नव निहालों की स्कूल भवन की समस्या का समाधान खोज पाती है।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084