Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

: अधीक्षिका सस्पेंड,कन्या छात्रावास मे गुणवत्ताहीन भोजन-

तेनसिंह ठाकुर अधीक्षिका सस्पेंड,कन्या छात्रावास मे गुणवत्ताहीन भोजन-   बीजापुर l कन्या छात्रावास में गुणवत्ताहीन भोजन पर छात्रावास अधीक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। कन्या छात्रावास के निरीक्षण के दौरान संयुक्त संचालक शिक्षा ने बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में कमी पाई थी। तब अधीक्षिका को भोजन की गुणवत्ता में सुधार हेतु चेतावनी दी गई थी। चेतावनी के बाद भी छात्रावास अधीक्षिका ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया है।   बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक में स्थित कन्या पोटा केबिन कुटरु विकासखंड भैरमगढ़ जिला बीजापुर के निरीक्षण के दौरान बच्चों के लिए तैयार भोजन की क्वालिटी बेहद घटिया पाई गई। जली हुई चावल, दाल बेहद कम मात्रा में एवं बहुत पतली मिली। सब्जी अत्यंत कम मात्रा में एवं गुणवत्ता विहीन थी। संस्था में संचालित किए जाने वाले अभिलेख और पंजीयन में भारी अंतर मिला। पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका शांति कश्यप को समझाइश एवं चेतावनी दी गई थी। इसके उपरांत में उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हो पाया।   शांति कश्यप अधीक्षिका पोटा केबिन कुटरु को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। शांति कश्यप ने स्पष्टीकरण नोटिस का जो जवाब पेश किया वो संतुष्टिजनक नहीं मिला। इसलिए शांति कश्यप अधीक्षिका कन्या पोटा केबिन कुटरु ( मूल पद– शिक्षिका एलबी माध्यमिक शाला केतुलनार) को दोषी पाते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग जगदलपुर ने यह आदेश जारी किया है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन