Sun 02 Aug 2026

ब्रेकिंग

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत प्रतियोगिता सम्पन्न

भारी बारिश बना लोगों के लिए आफत। कुढ़हार गांव के छिनारी पारा और स्कूलपारा के बीच का पुलिया बहा।आवागमन प्रभावित।

बस्तर में सड़क क्रांति की दिशा में बड़ा कदम,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले सांसद महेश कश्यप

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों समस्या के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा : शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव

मूसलाधार बारिश में अबूझमाड़ का जंगल और पेड़ बना BSF जवानो का जीवन रक्षक

: नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत अभ्यर्थियों ने मंगलवार को दाखिल किया महापौर के लिए 06 तथा नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र

 
  तेन सिंह ठाकुर जगदलपुर, 28 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत अधिसूचना जारी होने के साथ ही गत बुधवार से नाम निर्देशन पत्र दाखिला शुरू हुआ है। मंगलवार को अभ्यर्थियों ने जगदलपुर नगर निगम अंतर्गत महापौर के लिए 06 और नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह अब तक नगर पालिक निगम जगदलपुर में महापौर के लिए 07 तथा नगर पंचायत बस्तर के अध्यक्ष हेतु 04 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। ज्ञातव्य है कि नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत जिले के नगरीय निकायों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की मंगलवार 28 जनवरी 2025 अंतिम तिथि निर्धारित थी। वहीं कल 29 जनवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी और 31 जनवरी तक अभ्यर्थिता से नाम वापस ली जा सकेगी। जिले के दोनों नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को मतदान होगी और 15 फरवरी को मतगणना होगी। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन