: फर्जी कंपनी ‘‘रायल पेंटागन आक्सन हाऊस’’ में राशि निवेश करने के नाम पर डबल रकम दिलाने का झांसा देकर 53,01,499/- का ठगी/धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता।
Ten Singh Thakur
Sun, Jun 29, 2025
फर्जी कंपनी ‘‘रायल पेंटागन आक्सन हाऊस’’ में राशि निवेश करने के नाम पर डबल रकम दिलाने का झांसा देकर 53,01,499/- का ठगी/धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को पकड़ने में नारायणपुर पुलिस को मिली सफलता।
नारायणपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी कम्पनी के नाम से ठगी करने वाले आरोपी जमाल इस्लाम निवासी कोलकाता पष्चिम बंगाल ।
आरोपी को कोलकाता पष्चिम बंगाल से नारायणपुर पुलिस की साइबर सेल टीम द्वारा तकनीकी मदद से किया गया गिरफतार। प्रकरण में इसके पूर्व मुख्य आरोपी किशोर गुहा, अशोक देहारी, मनीष तेलाम एवं महेष कोरसा की हो चुकी है गिरफ्तारी।मुख्य आरोपी किशोर गुहा से बरामद सम्पत्तिः कुल 2,06,650/-नगद (शब्दो में दो लाख छः हजार छः सौ पचास रूपये), मोबाईल 04 नग, विदेशी मुद्राएं पासपेार्ट, यूएई का वीजा, मोबाईल 04 नग हो चुके है जप्त। सायबर सेल नारायणपुर एवं थाना नारायणपुर पुलिस का रहा विशेष योगदान। रायल पेन्टागन आक्सन हाऊस कंपनी एवं गोल्ड बांड के नाम पर भुपेन्द्र नेगी निवासी सिंगोड़ीतरई नारायणपुर से 53,01,499/- (तिरपन लाख एक हजार चार सौ निन्यान्बे रूपये) छल कर राशि हड़पने के मामले में एक अन्य आरोपी जमाल इस्लाम निवासी कोलकाता पष्चिम बंगाल को पकड़ने में नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली। ज्ञात हो कि माह जून 2022 में प्रार्थी भूपेन्द्र नेगी पिता कैलाश नेगी निवासी सिंगोड़ीतराई नारायणपुर के घर आकर स्वयं को रायल पेन्टागन आक्सन हाऊस बैंगलोर एवं कोलकाता की कंपनी का उच्च अधिकारी बताते हुए आरोपी किशोर गुहा निवासी जगदलपुर, मनीष तेलाम निवासी बीजापुर, अशोक देहारी कांकेर एवं महेश कोरसा निवासी बीजापुर ने पीड़ित भूपेन्द्र नेगी को छल, प्रवंचना कर बेईमानी पूर्वक प्रलोभन देकर दुगुना राशि दिलाये जाने का झांसा देकर 2022 से फरवरी 2025 कुल 53,01,499/- (तिरपन लाख एक हजार चार सौ निन्यान्बे रूपये) राशि अंतरित कराया गया।प्रार्थी भुपेन्द्र नेगी की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री प्रभात कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राबिनसन गुड़िया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार नायक के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उप पुलिस अधीक्षक डा0 प्रशंात देंवागन के पर्यवेक्षण में श्री सुरेन्द्र चन्द्र यादव निरीक्षक-थाना प्रभारी नारायणपुर एवं संजय टोप्पो उप निरीक्षक के नेतृत्व में सायबर सेल से टीम गठित कर मामले के फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। प्रकरण में साइबर सेल की मदद से फरार आरोपियों किषोर गुहा को रायपुर से एव किषोर देहारी, मनीष तेलाम एवं महेष कोरसा को गीदम से गिरफतार किया गया जा चुका हैं। मुख्य आरोपी किषोरगुहा के द्वारा आरोपी जमाल इस्लाम को उक्त कंपनी मे कोआर्डिनेटर होना एवं पैसे दुगनी करने के इस फर्जीवाडे मे शामिल रहना बताया गया था जिसके बाद से आरोपी जमाल की पता साजी जारी थी। आरोपी घटना के बाद से ही दीगर राज्य मे था जिसका तकनीकी माध्यम से सायबर सेल टीम के द्वारा पता लगाकर नारायणपुर पुलिस की गठित विशेष टीम द्वारा पष्चिम बंगाल कोलकाता के चिन्हाकित जगहों पर दबिश देकर घेराबंदी कर प्रकरण के आरोपी जमाल इस्लाम पिता निवासी कलकत्ता को पकड़ा गया। आरोपी द्वारा पूछताछ करने पर प्रकरण मे गिरफतार आरोपियो के साथ मिलकर प्रार्थी को गोल्ड बांड में रकम दुगनी करने का झांसा देकर निवेष कराने की बात को स्वीकार करते हुए अपराध कबुल करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।जमाल इस्लाम पिता सिराजुल इस्लाम उम्र 38 वर्ष निवासी जायपूल पष्चिमपारा नार्थ 24 परगना कोलकाता पष्चिम बंगाल।आपराधिक प्रकरणः थाना नारायणपुर के अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 318(4), 336(3), 338 बीएनएस 66-डी आईटी एक्ट ।
प्रधान सम्पादक
तेन सिंह ठाकुर
6264046084
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन