Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: एक ही परिवार के चार लोगों की मौत क्षेत्र में सनसनी

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत भाई-बहन और मां की कमरे में मिली लाश,फांसी के फंदे से लटका था पिता का शव जताई जा रही है यह आशंका....महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आदिमजाति विभाग में प्यून के पद पर पदस्थ कर्मी और उसकी पत्नी समेत दो बच्चों की मिली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की लाश फांसी के फंदे पर मिली है, जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चे की मौत जहर सेवन से होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ ही एसपी मौके पर पहुंचे हुए है।जानकारी के मुताबिक ये घटना महासमुंद जिले के बागबहरा थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक यहां के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बसंत पटेल का परिवार निवास करता था। कल शाम के बाद से ही घर का दरवाजा काफी समय तक नही खुलने पर आस पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने अंदर जाकर देखा तो बसंत पटेल की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। वहीं उसकी पत्नी भारती पटेल, 11 साल की बेटी सेजल और 4 साल का बेटा कियांश पटेल की लाश घर के कमरे में पड़ी हुई थी।पुलिस की प्राथमिक जांच में ये पता चला है कि महिला और बच्चों की मौत जहर सेवन से हुई है। जिससे पुलिस ये आशंका जता रही है कि मृतक ने पहले अपने पत्नी और बच्चों को जहर देकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक बसंत पटेल आदिमजाति विभाग में भृत्य के पद पर पदस्थ था। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि आखिर किन कारणों से परेशान होकर मृतक ने अपने पूरे परिवार को खत्म कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन