: राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से नारायणपुर की महिलाओं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त
Mon, Jan 13, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से नारायणपुर की महिलाओं हो रही आर्थिक रूप से सशक्तनारायणपुर, 13 जनवरी 2025 // नारायणपुर नगर पालिक परिषद के अंतर्गत राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) को सिटी मिशन प्रबंधन इकाई के माध्यम से पिछले 10 वर्षों से प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद, गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आय बढ़ाने के साधनों से जोड़ना है। *सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास पर जोर*परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण घटक, सामाजिक गतिशीलता और संस्थागत विकास, के तहत महिलाओं के समूह बनाए जाते हैं। प्राथमिक स्तर पर इन समूहों का नगर स्तर पर पंजीयन किया जाता है। इसके बाद महिलाओं को वित्तीय जागरूकता प्रशिक्षण देकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में शामिल किया जाता है। महिलाओं को उनकी आवश्यकता अनुसार प्रशिक्षण देकर उन्हें विभिन्न रोजगार से जोड़ा जाता है। दिसंबर 2024 तक 227 समूहों का गठन किया गया, जिनमें से 191 समूहों को ₹10,000 प्रति समूह के हिसाब से कुल ₹19,10,000 का अनुदान दिया गया है। यह राशि प्राथमिक तौर पर समूह के आपसी लेनदेन में उपयोग होती है। इसके बाद, महिलाएं नगर पालिका में आवेदन कर 4 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बैंक से ऋण प्राप्त करती हैं। अब तक 228 समूहों को व्यवसायिक उद्देश्यों के लिए ऋण प्रदान किया जा चुका है। *फेडरेशन का गठन और अनुदान सहायता*सक्रिय और सफल समूहों को मिलाकर आठ एरिया लेवल फेडरेशन का गठन किया गया है। प्रत्येक फेडरेशन को ₹50,000 के हिसाब से कुल ₹2,00,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई है। इन फेडरेशनों के माध्यम से महिलाओं को और अधिक सशक्त और जागरूक किया गया है। महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए उन्हें बांस शिल्पकार कार्य, फूल झाड़ू निर्माण, राशन उचित मूल्य की दुकान संचालन, रेडी-टू-ईट सामग्री निर्माण, और स्वच्छता कार्य जैसे विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा गया है। इस पहल से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: स्वच्छता दीदीयों ने स्वच्छता के प्रति जगाई अलख
Mon, Jan 13, 2025
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
स्वच्छता दीदीयों ने स्वच्छता के प्रति जगाई अलख
नारायणपुर, 13 जनवरी 2025 // छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका परिषद नारायणपुर में स्वच्छता दीदीयों की पहल ने एक नई दिशा दी है। यह अभियान न केवल कचरा प्रबंधन को सुदृढ़ कर रहा है, बल्कि स्वच्छता के प्रति नागरिकों को जागरूक भी कर रहा है। नगरपालिका नारायणपुर के सभी 15 वार्डों में स्वच्छता दीदी रोजाना घर-घर जाकर कचरा संग्रहण का कार्य कर रही हैं। इस प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो टिप्पर और ट्राइसाइकिल जैसे संसाधन प्रदान किए गए हैं। नागरिकों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि कचरे का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके।स्वच्छता दीदी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व को समझाने और समय पर कचरा बाहर रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही, उन्हें रीसाइक्लिंग और पुनः उपयोग के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम उठाने के लिए शिक्षित किया जा रहा है। इस पहल ने स्वच्छता दीदीयों को रोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। उनकी मेहनत और जागरूकता अभियानों के चलते नारायणपुर में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है।विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर6264046084
: राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में डॉ. डी.एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक हुए शामिल
Sun, Jan 12, 2025
तेन सिंह ठाकुर नारायणपुर
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में डॉ. डी.एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक हुए शामिल
भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केंद्र नारायणपुर के संयुक्त तत्वाधान पर राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणपुर में किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.डी. एल. पटेल कार्यक्रम समन्वयक शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर, विशेष अतिथि डॉ. अमर सिंह साहू, प्राचार्य बीजापुर महाविद्यालय, डॉ. के. के. मरकाम प्राचार्य, महाविद्यालय चारामा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे हैं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. आर. कुंजाम एवं कार्यक्रम प्रभारी श्री भगवान दास चांडक। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ किया गया l प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। डाॅ. पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है आज के युवा कल के भविष्य हैं, विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दे एवं तकनीकी यंत्र का सही-सही उपयोग करें। डॉ. मरकाम ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन को अनुसरण कर अपने जीवन को विकसित और सफल बनाएं। विशेष अतिथि के रूप में डॉ. साहू ने राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी अपने लक्ष्य का निर्धारण करें एवं लक्ष्य के आधार पर ही आगे बढ़े तथा सफलता एक दिन अवश्य प्राप्त होगी। डॉ. कुंजाम ने कहा कि विवेकानंद जी के आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। जिला संगठक ने कहा कि आप सभी युवा शिक्षा के माध्यम से सेवा करें और उन्होंने बताया कि युवावस्था में सही दिशा में कार्य करने से व्यक्ति का जीवन सफल होता है। कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 का ऑनलाइन प्रसारण हुआ कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन डॉ. विजय लाल तिवारी एवं डॉ. हरि शंकर अतिथि व्याख्याता, भूगोल ने किया। जिला संगठक श्री बी. डी. चांडक ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया एवं इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के 35 विद्यार्थी मौजूद रहे lविज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करेंप्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर62640रु084