: सुशीला उसेण्डी हेतु 2500 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
Tue, Dec 3, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुर
03 दिसम्बर 2024 // छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग रायपुर के आदेशानुसार अनुसार सड़क दुर्घटना में मृतक एवं घायलों के आश्रित परिवारजनों को आर्थिक सहायता अनुदान के रूप में भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान किया जाता है। 06 जुलाई 2024 को धर्मेद्र उसेण्डी, पिता सोमारू उसेण्डी निवासी ओरछा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हुई है। मृतक के निकटतम वारिस पत्नी श्रीमती सुशीला उसेण्डी हेतु 25000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। सड़क दुर्घटना में मृतक के परिवार तथा घायलों को वित्तीय सहायता 13 आर्थिक सहायता मद के तहत् वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत विकलनीय होगा। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता अनुदान राशि विपत्तिग्रस्त व्यक्ति को बैंक ड्राफ्ट, चेक के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने तहसीलदार ओरछा को निर्देशित किया गया है।
: जनजातीय धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में मुख्यमंत्र नेकी पहल
Mon, Dec 2, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्टकांकेरजनजातीय धरोहरों को संरक्षित करने की दिशा में मुख्यमंत्र नेकी पहल *बैगा, गुनिया, सिरहा को 5-5 हजार रूपए की सम्मान निधि देने के निर्णय से खुशी का माहौल*उत्तर बस्तर कांकेर, 02 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बस्तर प्राधिकरण की बैठक में जनजातीय परंपराओं और विरासतों को सहेजने व संजोने के उद्देश्य से बैगा, गुनिया और सिरहा को हर साल 5-5 हजार रूपए की सम्मान निधि प्रदाय करने का फैसला लिया था। राज्य सरकार के इस निर्णय से जनजातीय परंपराओं के संरक्षकों में हर्ष व्याप्त है।नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मुड़पार (दखनी) के सिरहा श्री अमर सिंह कुमेटी ने बताया कि इस फैसले से एक तरह से बस्तर की जनजातीय धरोहरों को आगे बढ़ाने वालों ने खुशी व्याप्त है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 साल से सिरहा का काम कर रहे हैं तथा नाड़ी वैद्य के रूप में ग्रामीणों सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की शारीरिक एवं मानसिक बाधाओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। श्री कुमेटी ने बताया कि इसके तहत् दैवीय शक्तियों- बूढ़ीमाता, रकतमावली, रानीमाई, गाजवाली का आह्वान कर लोगों की बाधाएं दूर करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसी तरह की शारीरिक व्याधि का पता चलने पर रोगी को तत्काल अस्पताल जाने की सलाह दी जाती है। सिरहा श्री कुमेटी ने बताया कि वह परमाहा मुदिया (कुल परम्परा) के अनुचर हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की इस घोषणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से जनजातीय परम्पराओं को आगे बढ़ाने का जरिया मिलेगा। इसी गांव के युवा सिरहा श्री गोविन्दराम वट्टी ने बताया कि वह ‘पाण्डेलइया’ परम्परा के अनुगामी हैं और बूढ़ीमाता, गढ़मावली, काली कंकालिन माता का आह्वान कर लोगों के कष्ट दूर करने का काम करते हैं। पिछले 15 सालों से सिरहा का काम करने वाले श्री वट्टी ने बताया कि वह नाड़ी ़परीक्षण कर, पीढ़ा बैठाकर ‘बिचारने’ का काम करते हैं। श्री वट्टी ने भी मुख्यमंत्री श्री साय की इस घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना।उल्लेखनीय है कि 18 नवम्बर को चित्रकोट (बस्तर) में आयोजित बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में जनजातीय परम्पराओं के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को प्रोत्साहन स्वरूप 5-5 हजार रूपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की। राज्य सरकार के इस निर्णय से छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी गौरवशाली परम्परा को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।प्रधान संपादकतेन सिंह ठाकुर9424287547
: विश्व एड्स दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Mon, Dec 2, 2024
तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट नारायणपुरवीरांगना रमोतिन मड़िया शासकीय आदर्श महिला महाविद्यालय, नारायणपुर में रेड रिबन क्लब के अंतर्गत विश्व एड्स दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीना खोब्रागड़े ,आयुर्वेद विभाग से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की 80 छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण और दिव्प प्रज्वलित कर किया गया। डॉ. बीना खोब्रागड़े ने प्रेरणादायक भाषण दिया ,जिसमें उन्होंने एड्स के प्रति जागरूकता और इसके रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को इस गंभीर बीमारी के प्रति सतर्क रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसमे रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमेंप्रथम पुरस्कार: थमिया कौड़ो,द्वितीय पुरस्कार: अनिता,तृतीय पुरस्कार: अंजली ने प्राप्त किया पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर विचारों को चित्रित किया। जिसमें प्रथम पुरस्कार: अगेश्वरी,द्वितीय पुरस्कार: नजमा शेख,तृतीय पुरस्कार: वंदना अपनी प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने एड्स से संबंधित विषयों पर प्रभावशाली भाषण दिए। जिसमें प्रथम पुरस्कार: पार्वती,द्वितीय पुरस्कार: सत्यवती,तृतीय पुरस्कार: थमिया ने प्राप्त किया।इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन सुश्री निहारिका सोरी के द्वारा किया गया। सभी ने एड्स के प्रति जागरूकता लाने हेतु शपथ ग्रहण किया।कार्यक्रम का समापन सभी विजेताओं को सम्मानित करते हुए किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के जंतु विज्ञान के सहायक अध्यापक श्री नोहरराम साहू सर ने भी छात्राओं को एड्स जागरूकता के महत्व को समझने और इसे समाज में प्रचारित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मंच संचालन रासेयो कि स्वयं सेविका उर्मिला के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक अध्यापक श्री किशोर कुमार कोठारी डॉक्टर क्षमा ठाकुर, सुश्री दुलेश्वरी कंडरा, सुश्री मोनिका गंधर्व,चुनेश्वरी साहू , सुश्री भूमिका पिस्दा , सुश्री मीना पोटाई, श्री ड़ंकेश्वर बर्मन,कुरसो पोयमी, नितेश सोनकर उपस्थित रहे ।
यह कार्यक्रम न केवल छात्राओं के लिए शिक्षाप्रद रहा बल्कि उनमें समाज के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना भी विकसित हुईl
प्रधान संपादक
तेन सिंह ठाकुर
9424287547