Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: धूल के गुब्बारे से ग्रामीण परेशान, नारायणपुर-ओरछा मार्ग बेहाल आमदई माइंस की वजह से उड़ रही धूल, कनेरा गांव की महिलाओं ने किया चक्काजाम

तेन सिंह ठाकुर     धूल के गुब्बारे से ग्रामीण परेशान, नारायणपुर-ओरछा मार्ग बेहाल आमदई माइंस की वजह से उड़ रही धूल, कनेरा गांव की महिलाओं ने किया चक्काजाम   नारायणपुर जिले में आमदई माइंस से रोजाना गुजर रहे भारी वाहनों ने छोटेडोंगर मार्ग को गड्ढों और धूल का रास्ता बना दिया है। गर्मी में सड़क से उड़ती धूल और बरसात में कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं। इससे आक्रोशित कनेरा गांव की सैकड़ों महिलाओं ने सड़क पर चक्काजाम कर माइंस के ट्रकों को रोक दिया। करीब 8 घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। मामला बढ़ता देख निको कंपनी ने सड़क पर पानी छिड़का, लेकिन महिलाएं सड़क निर्माण और नियमित पानी छिड़काव की मांग पर अड़ी रहीं। अंततः पुलिस और कंपनी प्रबंधन के हस्तक्षेप से मार्ग बहाल हुआ। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन