Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: सत्य की हुई जीत, आज कांग्रेस फिर हुई बेनकाब- सुरेश गुप्ता

रिपोर्टर हेमु  साय आरटीओ मामले में सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, रवि कश्यप, रघु सेठिया को न्यायालय ने किया दोष मुक्त   सत्य की हुई जीत, आज कांग्रेस फिर हुई बेनकाब- सुरेश गुप्ता       जगदलपुर। 02 जुलाई,बुधवार को न्यायालय ने पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता और उनके तीन साथियों को दोषमुक्त किया। कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और भय के खिलाफ लगातार कांग्रेस की सरकार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे प्रदेश के साथ बस्तर में भी जनता की आवाज बनकर लोकतांत्रिक विरोध धरना प्रदर्शन किया जाता रहा। जिससे कांग्रेस की सरकार और कांग्रेस के नेता परेशान होकर ऐसे धरना प्रदर्शन आंदोलन को कुचलने के लिए तत्कालीन विपक्ष के कार्यकर्ताओं के ऊपर सरकार का दुरुपयोग करते हुए पुलिस पर दबाव बनाकर झूठे प्रकरण बनाए जाते रहे। ऐसे ही प्रकरण में सुरेश गुप्ता, मनोहर दत्त तिवारी, रघु सेठिया, रवि कश्यप एवं अन्य के ऊपर मामला दर्ज हुआ था। कांग्रेस के सरकार में आरटीओ में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 6 जनवरी 2021 को ज्ञापन दिया था। ज्ञापन लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करते हुए दिया गया था। जिससे कांग्रेस के नेताओं ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर एफआईआर करने को मजबूर किया और इन नेताओं के ऊपर कई धाराओं के साथ एट्रोसिटी एक्ट की धारा लगाई गई। इन सभी नेताओं को 56 दिन जेल में रहना पड़ा था। 28 फरवरी 2022 को सभी नेताओं को गिरफ्तार किया गया और 21 अप्रैल 2022 को हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। लगातार 38 महीने न्यायालय की शरण में अपने अधिवक्ता आनंद विश्वकर्मा जी के मार्गदर्शन में न्याय की गुहार लगाते रहे और आज सभी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविन्द नारायण जांगड़े ने सभी को दोष मुक्त किया। सुरेश गुप्ता ने कहा की आज सत्य की जीत हुई है। भगवान जगन्नाथ को आज छप्पन भोग लगया जा रहा है और हमारे 56 दिन जेल यातना के बाद आज कांग्रेस का चेहरा उजागर हुआ और हमें न्यायालय ने दोष मुक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भी सभी का स्वागत किया गया और मिठाई खिलाई गई इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, सांसद प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद मोहन मिश्रा, संग्राम सिंह राणा, रोहित त्रिवेदी, कमल पटवा, दिलीप झा, संजय चंद्राकर, शशि पाठक, पीतांबर कश्यप, रणवीर सिंह, धरमू मंडावी, मनोज ठाकुर, दिलीप सुंदरानी, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे उपस्थित रहे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264064084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन