Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन, 'ऑपरेशन सिंदुर' के समर्थन में दिखा जनसमर्थन

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा का आयोजन, 'ऑपरेशन सिंदुर' के समर्थन में दिखा जनसमर्थन   दंतेवाडा छत्तीसगढ़ – राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता और नागरिक समर्थन को सशक्त करने के उद्देश्य से दंतेवाड़ा जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा 'ऑपरेशन सिंदुर' के समर्थन में आयोजित की गई, जिसमें नागरिकों ने सेना के साथ एकजुटता का संदेश दिया।   इस महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत जिला कलेक्ट्रेट से हुई और यह एसबीआई चौक तक निकाली गई। कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई विशिष्ट जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।   आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र सुरक्षा में समर्पित सेनाओं के योगदान को सम्मान देना और युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।   दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में इस प्रकार की यात्रा न केवल सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देती है, बल्कि यह दर्शाती है कि आम नागरिक भी देश की सुरक्षा में भागीदार हैं। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन