Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा।खनिजों के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज 

तेन सिंह ठाकुर खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा।खनिजों के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा 16 एवं 17 जून 2025 को जिले में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 01 हाईवा एवं 01 नग ट्रैक्टर वाहनों को जप्त कर कार्यालय कलेक्टर परिसर नारायणपुर रखा गया है। खनिजों के अवैध परिवहनकर्ताओं शुक्त कुमार निषाद, रजनत दुग्गा, निवासी दुग्गाबेंगाल नारायणपुर के विरूद्ध खनिजों के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। बिना वैध अभिवहन पास के वाहन चालकों द्वारा खनिजों का किया जा रहा था परिवहन ।खनिज मय वाहनों को किया गया जप्त। छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 (5एवं खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरन्तर जांच किया जा रहा है। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन