Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की राज्य मिशन संचालिका ने दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों की आजीविका कार्यों की की समीक्षा

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की राज्य मिशन संचालिका ने दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों की आजीविका कार्यों की की समीक्षा दंतेवाड़ा, 24 मई 2025। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की राज्य मिशन संचालक श्रीमती जयश्री जैन द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत दंतेवाड़ा के सभाकक्ष में एक वृहद समीक्षा बैठक अन्तर्गत दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों में बिहान मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न आजीविका कार्यक्रमों की प्रगति और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा सहित जिला सुकमा, बीजापुर के अधिकारी सहित उप संचालक पंचायत श्री मिथिलेश किसान उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नियद नेल्लानार गांव में प्रत्येक स्व-सहायता समूह सदस्य के लखपति आजीविका योजना हेतु विस्तृत सर्वेक्षण एवं समूहों से जोड़ने की प्रक्रिया की समीक्षा, इसके अतिरिक्त सखी योजना, महिला किसान उत्पादक कंपनियां, इंटीग्रेटेड फार्म क्लस्टर, कस्टम हायरिंग सेंटर, समूह संतृप्ति (सैचुरेशन), बैंक लिंकेज इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में राज्य मिशन संचालक द्वारा जिले एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उन्होंने नियद नेल्लानार के धुरली गांव में स्वयं सहायता समूह की दीदियों से भेंट की और उनके अनुभव सुने। साथ ही, गामावाड़ा एवं भांसी गांवों में लखपति दीदियों से भी मिलकर उनके कार्यों की सराहना की। राज्य मिशन संचालक ने जिले में चल रही विभिन्न आजीविका गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए जिला टीम को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में जिले में वृहद स्तर पर नवीन आजीविका गतिविधियों की शुरुआत के निर्देश भी दिए। यह समीक्षा बैठक न केवल वर्तमान कार्यों की दिशा तय करने के लिए महत्वपूर्ण रही, बल्कि आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन