Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: महापौर ने लिया जल भराव क्षेत्र का जायजा। महापौर संजय पाण्डे अपने एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ बुधवार सुबह जल भराव की स्थिति का जायजा लेने शहर में निकले।

रिपोरटर हेमू साय महापौर ने किया जल भराव क्षेत्र का मुआयना, महापौर संजय पाण्डे अपने एमआईसी सदस्य व पार्षदों के साथ बुधवार सुबह जल भराव की स्थिति का जायजा लेने शहर में निकले।जगदलपुर। 02जुलाई,मालूम हो कि बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया है जिसकी सूचना मिलते ही महापौर सुबह से ही नगर निगम टीम के साथ निकले थे। उन्होंने अपने पार्षदों व निगम अमले के साथ कुछ वार्डो का दौरा किया। जल भराव के साथ-साथ सफाई व्यवस्था का भी जायजा उन्होंने लिया। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रयास किए जाने का आश्वासन उन्होंने दिया। शहर के दलपत सागर वार्ड स्थित गायत्री नगर, शहीद पार्क के सामने, चंद्रशेखर आजाद वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, सनसिटी, प्रताप देव वार्ड सहित कुछ स्थानों पर महापौर पहुंचे। उन्होंने बताया गायत्री नगर में जल भराव एक विकराल समस्या है। विवादों के बीच पानी के निकासी को लेकर नाली बनाने आम सहमति का प्रयास किया गया है। सभी के जन सहयोग एवं सुझाव से ही पानी निकासी की व्यवस्था ठीक की जा सकती है। हर साल बरसात के मौसम में यहां दिक्कत होती है। इसके पहले भी कई दफा इस जगह का निरीक्षण किया जा चुका है। आज यहां के लोगों से बातचीत किया गया है। नगर निगम के कॉन्ट्रेक्टर से त्वरित चैनल नाली बनाने को कहा गया। उन्होने कहा जनता के सहयोग से यहां काम किया जाएगा। तत्कालीन प्रयास किया जाएगा कि यहां के लोगों के घरों में पानी ना भरे। शहीद पार्क के पास जल भराव की स्थिति को तत्काल जेसीबी के माध्यम से ठीक किया गया। वहीं निर्मल विद्यालय के सामने भी जल भराव के कारण हो रहे समस्या का त्वरित निराकरण किया गया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, लक्ष्मण झा, पार्षद नरसिंह राव, हरीश पारेख, उर्मिला यादव, कुबेर देवांगन, लोकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा,हेमंत श्रीवास, शक्ति वेल, दामोदर उपस्थित रहे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन