Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: साइबर क्राइम के ख़िलाफ़ दन्तेवाड़ा पुलिस की कड़ी कार्यवाही*

रचना ठाकुर की रिपोर्ट *थाना: गीदम* *जिला: द.ब.दंतेवाड़ा* *दिनांक :26/04/2025*     *⭐️साइबर क्राइम के ख़िलाफ़ दन्तेवाड़ा पुलिस की कड़ी कार्यवाही*   *⭐️ फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर आरोपी तक पहुची दंतेवाड़ा पुलिस*   *⭐️ महाराष्ट्र के मुंबई , पुणे एवं नाशिक ज़िले से आरोपियों को किया गया गिरफ़्तार*   *⭐️ आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर लिया गया*   *⭐️ साइबर सेल दंतेवाड़ा एवं थाना गीदम की संयुक्त कार्यवाही*     पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलों को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजनाला स्मृतिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी बारसूर गोविन्द दीवान के पर्यवेक्षण में प्रकरण के आरोपियो का शीघ्र गिरफ्तार कर धोखाधड़ी हुई राशि को बरामद करने दिशा निर्देश प्राप्त होने पर विवेचना दौरान प्रार्थी से पूछताछ कर एवं बैंक जानकारी लिया गया जो प्रार्थी के एकाउंट से लगभग 61 लाख रूपये का फ्रॉड होना पाया गया तथा तकनीकि शाखा दंतेवाड़ा श्रीमान नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियो से अनुमति पश्चात् आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में टीम का गठन कर अथक प्रयास के बाद महाराष्ट्र से पॉच आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है।   अपराध क्रमांक- 27/2025 धारा - 111 BNS, 318 BNS, 66 (D) आई.टी. एक्ट   नाम आरोपीगण :- 1. दिनेश दत्ताराम साबले पिता श्री दत्ताराम साबले उम्र 38 वर्ष पता मलाड वेस्ट मुंबई (महाराष्ट) 2. श्रीमति वैशाली पति गोकूल कालू राम पडाले उम्र 42 वर्ष पता गणेश नगर, पूणे (महाराष्ट) 3. नूर मोहम्मद खान पिता जहुर अहम्मद उम्र 24 वर्ष पता साकीनाका मुम्बई (महाराष्ट्र) 4. अंसारी असद महमूद पिता श्री अब्दुल कुक्दुस उम्र 24 वर्ष पता आजाद नगर, तालुका माले गांव, जिला नासिक, महाराष्ट्र 5. अबु तलहा अब्दुल अली पिता श्री अब्दुल अली उम्र 26 वर्ष पता आजाद नगर, तालुका माले गांव, जिला नासिक, महाराष्ट्र     जप्त मसरूका :-(01) 05 नग बैंक पासबुक (02) 03नग बैंक चेकबुक (03) 09 नग एटीएम कार्ड (04) 01 नग पेन कार्ड (05) 04 नग आधार कार्ड (06) 04 नग मोबाईल (07) 135000/-रूपये नगद।     संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सायबर ठगी के संबंध में आवेदक श्री भूपेन्द्र तेलामी ग्राम हारम थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वॉटसअप पर वर्क फार्म होम के नाम पर कम्पनी (द गुड गाईस इलेक्ट्रानिक कंपनी ) का प्रति दिन कार्य कर 1200- 6000 रूपये कमाने का मेसेज आया। जिससे वह जूड गया जूडने के बाद उसके वैलट में 10000/- रू आ गया फिर डेमो करने को कहा गया जिसमें 20 टेण्डर को ओपन करना होता है टेण्डर में इलेक्ट्रानिक समान होता है जिसमें से प्राफिट निकल कर लाभ में शामिल होता जाता है टेण्डर पूरा करने के बाद लगाया हुआ राशि और लाभ एक साथ आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया लाभ देखकर आवेदक टेलिग्राम से जूड गया जिसमें आवेदक को फायनेन्सियल कन्सलटेंट से सम्पर्क करने को कहा गया जिसके बाद आवेदक को कई अलग-अलग खातों में पैसे डलवाकर की ठगी की गई। मामले में थाना गीदम में अपराध क्रं. 27/2025 धारा- 111, 318 बीएनएस, 66(डी) आई.टी.एक्ट का मामला पंजीबध्द कर गीदम पुलिस द्वारा त्वरित विधिसंगत कार्यवाही करते हुए (महाराष्ट्र) के अलग-अलग जगहों से पॉच आरोपीयोें को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय दन्तेवाड़ा में प्रस्तुत किया गया। आरोपियों से प्राप्त बैंक खातों में जमा राशि को जब्त किया जाएगा एवं मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने दीगर राज्य टीम रवाना किया जाएगा।   दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा लगातार नगरवासी व ग्रामीणो से जन सम्पर्क कर मोबाईल सायबर क्राईम संबंधी नॉन बैकिंग फ्रॉड्स, सायबर ठगी पार्ट टाईम-जॉब धोखाधड़ी, मोबाईल ओटीपी लिंक शेयर न करने इत्यादि सायबर क्राईम से बचने जानकारी दी जा रही है तथा किसी प्रकार की फ्रांड होने पर तत्काल सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराने तथा पुलिस को सूचित करने हिदायत दी जा रही है।   कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी :- थाना प्रभारी गीदम विजय पटेल, सायबर सेल प्रभारी हेमशंकर गुनेन्द्र, सउनि प्रशांत सिहं, म.प्र.आर. सुनैना पटेल, आरक्षक मिथिलेश पुजारी, आरक्षक अभिजीत वट्टी, आरक्षक जैनेंद्र विश्वकर्मा, आरक्षक गिरीश नेताम, आरक्षक ईश्वर ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन