Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: गौण खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग संयुक्त रूप से करें कार्यवाही ।

  तेन सिंह ठाकुर गौण खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग संयुक्त रूप से करें कार्यवाही । गौण खनिज से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकजगदलपुर, 16 मई 2025/ राज्य शासन के आदेशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस की अध्यक्षता में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर प्रभावी रोक लगाने हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति का बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में किया गया। कलेक्टर श्री हरिस ने कहा कि गौण खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। रेत के अवैध भंडारण का जांच करवाएं और बरसात के समय सतत निरीक्षण करें। गौण खनिज के वैध खनन क्षेत्र के हेतु राजस्व और वन विभाग आवश्यक दस्तावेजीकरण कर अनुमति हेतु आवश्यक कार्यवाही माह के अंत तक पूर्ण करें। कलेक्टर ने बैठक में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण की जानकारी एवं चर्चा, रेत खदान पर चर्चा, त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में प्राप्त राजस्व राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र के संबंध में, रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र पर चर्चाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस बैठक में वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, सभी राजस्व अधिकारी, खनिज विभाग के शिखर चेरपा सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046085

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन