Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: शिक्षकों की पदोन्नति में समय का पालन नहीं, शिक्षको मे नाराजगी।

तेन सिंह ठाकुर शिक्षकों की पदोन्नति में समय का पालन नहीं संयुक्त संचालक बस्तर की ओर से पदोन्नति में समय सीमा का पालन नहीं किया जा रहा है। इस मनमानी के कारण बस्तर संभाग पदोन्नति में काफी पीछे है। वहीं इस बात को लेकर शिक्षकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। संयुक्त संचालक बस्तर जगदलपुर कार्यालय में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया केवल वरिष्ठता सूची जारी करने तक ही सीमित है। जुलाई 2024 से अब तक 6 बार अलग- अलग तिथि में सहायक शिक्षक एल बी की संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूची जारी हुई है। हाल ही में 1 मई 2025 को लगभग 8500 सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसमें बर्खास्त बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक और प्रधान पाठक ने पदोन्नत सहायक शिक्षकों का नाम भी शामिल हैं। बस्तर संभाग में 5 मई की स्थिति में वरिष्ठता सूची के आगे की कार्यवाही का कोई अता- पता नहीं है। जबकि राज्य के अन्य संभाग दुर्ग, बिलासपुर आदि में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हेतु समय सीमा का निर्धारण कर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। बिलासपुर में पदोन्नति आदेश जारी करने के साथ ही काऊंसिलग के जरिए पदस्थापना भी की जा चुकी है। इससे पूर्व 17 मार्च 2025 को जेडी बस्तर की ओर से आदेश जारी कर संस्कृत विषय में पदोन्नति के नाम पर 3500 से अधिक सहायक शिक्षकों की सीआर मंगाई गई। लगभग 50 दिन होने जा रहा है, पात्र सहायक शिक्षकों की पदोन्नति आदेश जारी नहीं हुई है। एक तरफ वर्ष 2023 में विषय बाध्यता को समाप्त करने का गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ है। वहीं दूसरी और इस नियम का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इसलिए शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की है। बस्तर संभाग के सुदूर इलाके में पदस्थ शिक्षकों का कहना है कि विषय बाध्यता की शर्त थोपने की वजह से वरिष्ठ शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हो पाएगा। वहीं कनिष्ठ शिक्षक पदोन्नत पाकर वरिष्ठ शिक्षकों से अधिक वेतन के हकदार हो जाऐंगे। शिक्षकों की मांग है कि किसी भी विषय में स्नातक के साथ प्रशिक्षित हों, उन्हें वरिष्ठता सूची मुताबिक प्रमोशन दी जाए। साथ ही बीएड प्रशिक्षित को विशेष प्राथमिकता दी जाए। ताकि मीडिल और हाईस्कूल में पढा़ने वाले बीएड प्रशिक्षित शिक्षकों की कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सके। वैसे भी शिक्षक एल बी से व्याख्याता एल बी में पदोन्नति हेतु बीएड प्रशिक्षित होना अनिवार्य है। विभिन्न शिक्षक संगठनों की ओर से सहायक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए समय सारणी का निर्धारण करने पिछले दिनों जेडी बस्तर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया है। बावजूद इस पर विचार नहीं किया जा रहा है। शिक्षकों ने कहा है कि बस्तर संभाग में सहायक शिक्षकों की पदोन्नति में पारदर्शिता का अभाव है। आज तक कितने पदों पर सहायक शिक्षकों की पदोन्नति होगी या फिर कब तक प्रक्रिया पूरी होगी। इस बात को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। लंबे अरसे से सहायक शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई है। सुदूर अंचल में सेवा देने वाले सहायक शिक्षक पदोन्नति की आस लगाए बैठे है। शिक्षक थलेश ठाकुर ने बताया कि बीजापुर जिले के सहायक शिक्षकों को अन्य जिले की तुलना में अधिक नुकसान हो रहा है। 2008 बैच के सहायक शिक्षक लगातार 17 साल बाद भी एक ही पद पर कार्य कर रहे हैं। उक्त शिक्षकों को ना क्रमोन्नत वेतन मिल रहा है ना ही प्रमोशन। एक तरह से सबसे अधिक वेतन विसंगति की मार बीजापुर जिले के सहायक शिक्षकों को झेलना पड़ रहा है प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6364046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन