Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

: दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 03 ईनामी माओवादी सहित 06 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण।

  रचना ठाकुर की रिपोर्ट दन्तेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 03 ईनामी माओवादी सहित 06 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। आत्मसमर्पित माओवादियों में 01 कोंटा एरिया कमेटी अन्तर्गत गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया इनचीफ, 01 भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/एरिया केएएमएस सदस्य, 01 नेशनलपार्क एरिया कमेटी के फरसेगढ़ एलओएस सदस्य, 01 इन्द्रावती एरिया कमेटी अन्तर्गत निराम डीएकेएमएस सदस्य एवं 02 भैरमगढ़ एरिया कमेटी अन्तर्गत बेचापाल आरपीसी मिलिशिया कंपनी सदस्य के पद पर थे सक्रिय।आत्मसमर्पित माओवादी कड़ती देवा गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया इनचीफ के पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 02 लाख रूपये ईनाम घोषित है।आत्मसमर्पित महिला माओवादी लक्खे कुहड़ाम भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/एरिया केएएमएस सदस्य के पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 01लाख रूपये ईनाम घोषित है।आत्मसमर्पित माओवादी मिथलेश उर्फ मुद्दा ओयाम फरसेगढ़ एलओएस सदस्य के पद पर छ0ग0 शासन द्वारा 01 लाख रूपये ईनाम घोषित है।आत्मसमर्पित सभी माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में रोड खोदने एवं नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने जैसी घटनाओं में थे शामिल।जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी0 (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक (परि0) सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज श्री राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग0 शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गॉव-गॉव तक किया जा रहा है, इसके प्रभाव में लगातार शीर्ष माओवादियों सहित भटके हुए माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है। नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा, माओवादी संगठनों के भीतर आंतरिक मदभेद और जंगलो में रहने की कठिनाईयों सेे तंग आकर नक्सलवाद की ओर भटके युवा अब समाज के मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प करके कुल 04 लाख ईनामी में एक महिला माओवादी सहित 06 माओवादियों ने आत्मसमर्पण की इच्छा जाहिर करते हुये लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान के तहत दिनांक 30.04.2025 को *उप महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री गौरव राय (भा.पु.से.), कमांडेंट 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, कमांडेंट 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ, कमांडेंट 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा श्री रामकुमार बर्मन (रा.पु.से.) एवं उप कमाण्डेन्ट (आसूचना शाखा) श्री विमल कुमार सीआरपीएफ रेंज दन्तेवाड़ा के समक्ष डीआरजी कार्यालय दन्तेवाड़ा में आत्मसमर्पण किये।उक्त माओवादियों को आत्मसमर्पण कराने में डीआरजी/बस्तर फाईटर्स दन्तेवाड़ा, आरएफटी (आसूचना शाखा) दन्तेवाड़ा तथा कोंटा, 111वीं वाहिनी सीआरपीएफ, 195वीं वाहिनी सीआरपीफ एवं 230वीं वाहिनी सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा का विशेष योगदान रहा।आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट हेतू प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।लोन वर्राटू अभियान के तहत् अब तक 229 ईनामी सहित कुल 967 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं।                                                                             आत्मसमर्पित माओवादियों के नाम/पता पद घोषित ईनाम1. गोमपाड़ आरपीसी मिलिशिया इनचीफ कड़ती देवा पिता कड़ती हड़मा उम्र लगभग 34 वर्ष जाति मुरिया निवासी नुलकातोंग थाना कोंटा जिला सुकमा (02 लाख रूपये) | 2. भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य/एरिया केएएमएस सदस्य श्रीमती लक्खे कुहड़ाम पति स्व0 संजय हेमला उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी दरभा थाना जांगला जिला बीजापुर (01 लाख रूपये) |3. फरसेगढ़ एलओएस सदस्य मिथलेश उर्फ मुद्दा ओयाम पिता स्व0 कोपा ओयाम उम्र लगभग 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी डोडीतुमनार ओयामपारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (वर्तमान कुटेपाल पटेलपारा थाना कुआकोण्डा) जिला दन्तेवाड़ा (01 लाख रूपये)|4. निराम डीएकेएमएस सदस्य पगनु वेको पिता स्व0 कुमा वेको उम्र लगभग 37 वर्ष निवासी निराम थाना बांगापाल जिला बीजापुर।5. बेचापाल आरपीसी मिलिशिया कंपनी सदस्य मसराम राम कड़ती पिता लखमू कड़ती उम्र लगभग 27 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल देवापारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर।6. बेचापाल आरपीसी मिलिशिया कंपनी सदस्य भीमसेन ओयाम पिता स्व0 बुधराम ओयाम उम्र लगभग 30 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर। ब्यूरो चीफ दांतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169 प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन