Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: क्षेत्र मे हो रही धड़ल्ले खनिज का अवैध परिवहन।खनिज के अवैध परिवहनकर्ता दीपक निषाद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज 

तेन सिंह ठाकुर  क्षेत्र मे हो रही धड़ल्ले खनिज का अवैध परिवहन।खनिज के अवैध परिवहनकर्ता दीपक निषाद के विरुद्ध प्रकरण दर्ज नारायणपुर, 16 जून 2025// कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा 13 जून 2025 को जिले में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 02 हाईवा वाहन को जप्त कर पुलिस थाना एड़का की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज के अवैध परिवहनकर्ता दीपक निषाद, नारायणपुर जिला, हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 18 एम 4477 तथा हाईवा वाहन क्रमांक सीजी 27 आर 7464 के विरूद्ध खनिजों के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। अवैध परिवहन के कुल 02 प्रकरण को बिना वैध अभिवहन पास के वाहन चालकों द्वारा खनिजों का परिवहन करते पाये जाने पर खनिज मय वाहनों को जप्त किया गया उपरोक्त सभी प्रकरण में छ०ग० गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 (5) एवं खान एवं खनिज विकास तथा विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21 (5) के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ममगाईं के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलों द्वारा निरन्तर जांच किया जायेगा। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन