Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: जावंगा समाधान शिविर में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास में दन्तेवाड़ा जिला निरंतर प्रगति अभूतपूर्व

रचना ठाकुर की रिपोर्ट...   जावंगा समाधान शिविर में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधोसंरचना विकास में दन्तेवाड़ा जिला निरंतर प्रगति अभूतपूर्व जिले को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए तत्पर है सरकार-प्रभारी मंत्री एजुकेशन सिटी जावंगा में शिक्षा के नव अवसर की उपलब्धता तथा प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की स्थापना राज्य शासन की देन समाधान शिविर में 2 हजार 2 सौ 66 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण, लाभार्थियों को वितरित किए गए राशन कार्ड, मछली जाल, आइस बॉक्स, आयुष्मान कार्ड, बैसाखी और ट्राइसाइकिल   दंतेवाड़ा, 06 मई 2025। आज गीदम विकासखंड के जावंगा एजुकेशन सिटी परिसर में आयोजित समाधान शिविर के आयोजन संपन्न हुआ। समाधान शिविर में पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सुशासन तिहार-2025 के माध्यम से जिले में में जनसमस्याओं के समाधान के लिए अभिनव पहल हुई है। शासन की योजनाएं अब सीधे जनता के द्वार तक पहुंच रही हैं और सरकार की प्राथमिकता जनसुनवाई और त्वरित समाधान है। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार तीन चरणों में आयोजित हो रहा है। पहले चरण में 8-13 अप्रैल तक आवेदन लिए गए, दूसरे चरण में 14 अप्रैल से 5 मई तक निराकरण किया गया, और अब 5 मई से मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक इन आवेदनों का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बस्तर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की स्थापना का कार्य तेजी से हो रहा है। कांकेर और जगदलपुर के बाद अब दंतेवाड़ा में भी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अभी हाल ही में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर के सराहना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे स्थानीय छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलेगा। मंत्री कश्यप ने कहा, “जब भी मैं दंतेवाड़ा आता हूं, यहां कोई न कोई नवाचार अवश्य देखने को मिलता है।” उन्होंने कहा कि खेल, व्यावसायिक शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में यहां की प्रतिभाएं तेजी से उभर रही हैं। जिले में खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए हॉकी और स्केटिंग जैसे खेलों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। और कोई आश्चर्य नहीं होगा की भविष्य में यहां की खेल प्रतिभाएं अन्य जिलों से मुकाबला करेगी। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत 70 से 72 लाख महिलाओं को लाभ मिला है, किसानों को 31 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से धान की खरीदी की जा रही है, और 14 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति बोरा 5,500 रुपये मिल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अब ग्रामीणों का जीवन स्तर पहले से कहीं बेहतर हो गया है।   मौके पर उपस्थित क्षेत्र के विधायक श्री चैतराम अटामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता के अनुरूप जनमानस की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में राज्य शासन स्वयं लोगों के घर द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं और मांगों का निराकरण कर रही है। शिविर में लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को निराकृत तो किया ही जा रहा है साथ ही जिन आवेदनों का संबंध राज्य शासन स्तर पर है उनका भी प्राथमिकता के आधार पर भविष्य में निराकरण किया जाएगा। राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने आगे कहा कि राज्य शासन द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के 18 लाख से अधिक परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किया गया है। इसी प्रकार आज महतारी वंदन योजना अंतर्गत 70 लाख से अधिक माताएं बहनों के खातों में राशि का ट्रांजेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के नवीन प्रावधानों के अनुसार अब आधार कार्ड के माध्यम से भी आवास स्वीकृत किया जा रहा है। इससे छुटे हुए आवास विहीन परिवारों के लिए भी उम्मीद की किरण जगी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अब भी इन समाधान शिविरों के माध्यम से भी अपने मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके लिए उन्हें शासकीय कार्यालयों की चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सर्व सुलभ बनाने के लिए पहुंच विहीन ग्रामों में भी एंबुलेंस सेवा को सुनिश्चित किया जा रहा हैं। इस क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने भी अधिक से अधिक लोगों को समाधान शिविर में भागीदारी करने की अपील की। आज संपन्न हुए जावंगा समाधान शिविर में 2 हजार 3 सौ 56 आवेदनों में 2 हजार 2 सौ 66 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। और शेष 90 प्रकरणों पर कार्य प्रगतिरत है। मंत्री श्री कश्यप ने शिविर में लाभार्थियों को राशन कार्ड, मछली जाल, आइस बॉक्स, आयुष्मान कार्ड, बैसाखी और ट्राइसाइकिल जैसे सामग्री वितरित की। साथ ही स्व सहायता समूहों जय अम्बे (मड़से), गायत्री (नागुल) एवं दंतेश्वरी (पनेड़ा) स्व सहायता समूह को एक-एक लाख रुपये की चेक राशि प्रदान की गई। साथ ही उक्त समाधान शिविर में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं शिशुओं के अन्नप्रासन्न की रस्म अदायगी की गई। इस समाधान शिविर में जावंगा के अलावा नागूल, कटूलनार, माड़पाल, मड़से, हाउरनार, बड़े पनेड़ा, गुमडा के पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित हुए। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविन्द कुंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीदम श्रीमती शकुंतला भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष दंतेवाड़ा श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, सदस्यगण सहित, मुख्य वन संरक्षक श्री आर.सी दुग्गा, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा, डीएफओ श्री सागर जाधव, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन