Mon 03 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: गीदम के मातृ-शिशु अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया मुआयना

रचना ठाकुर की रिपोर्ट... गीदम के मातृ-शिशु अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का कलेक्टर ने किया मुआयना चिकित्सा प्रदत सेवाओं एवं प्रबंधन चिकित्सा स्टॉफ की पहली जिम्मेदारी, अव्यवस्थाओं पर होगी जरूरी कार्रवाई-कलेक्टर गर्मी को देखते हुए हॉस्पीटल के मुख्य द्वार पर पेयजल और ओआरएस पैकेट रखना सुनिश्चत करें   दंतेवाड़ा, 25 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा आज गीदम मुख्यालय स्थित 50 सीटर मातृ-शिशु अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर का मुआयना किया गया। सर्वप्रथम ट्रामा सेन्टर में पहुंचकर कलेक्टर ने मरीजों हेतु ऑनलाईन पर्ची काउन्टर तथा उसके वितरण एवं निःशुल्क औषधियों के भण्डारण तथा आयुष्मान पंजीयन की अद्यतन जानकारी चाही। कलेक्टर ने यहां चिकित्सकों को निर्देशित किया कि भीषण गर्मी को देखते हुए चिकित्सालय के मुख्य द्वार में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिये शीतल पेयजल तथा ओआरएस की पैकेट रखना सुनिश्चत करें। इसके अलावा उन्होंने ट्रामा सेंटर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए ‘‘मेडिकल वेस्टेज’’ को सही तरीके से पृथक-पृथक डिब्बों में रखकर डिस्पोज करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों के बिस्तरों में बिछाये जाने वाले चादर, तकिया, गिलाफ नियमित रूप से बदले जाएं। इस दौरान उन्होंने भर्ती हुए मरीजों से उनके उपचार तथा दिये जाने वाले निःशुल्क भोजन की गुणवत्ता की भी जानकारी ली, साथ ही चिकित्सकों को निर्देशित किया कि चिकित्सा प्रदत सेवाओं एवं प्रबंधन चिकित्सा स्टॉफ की पहली जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं अव्यवस्था है भी तो तत्काल उसका निदान निकालें, साथ ही उन्होंने शासन की महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने वाले पोस्टरों को भी चिकित्सालय परिसर में चस्पा करने को कहा। इस मौके पर कलेक्टर ने जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड तथा लेबर रूम की व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों से उनकी कुषलक्षेम पूछा। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, एसडीओ श्री विवेक चन्द्रा, सीएमएचओ डॉ. अजय रामटेके सहित अन्य चिकित्सा स्टॉफ मौजूद थे। जिला ब्यूरो प्रमुख दंतेवाड़ा रचना ठाकुर 7000297169

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन