Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: अश्लील छत्तीसगढ़ी गीतों के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा 

हेमू साय की रिपोर्ट अश्लील छत्तीसगढ़ी गीतों के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा जगदलपुर। 21मई, विहिप बजरंग दल ने अश्लील छत्तीसगढ़ी गानों के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पिछले कुछ दिनों से अश्लील छत्तीसगढी गाने वायरल हो रहे थे। जिसके खिलाफ बजरंग के कार्यकर्त्ताओं ने जगदलपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे उक्त गाने के संगीतकार कलाकार एवं गाने के निर्देशक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। विहिप नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति सादगी मधुरता और परम्परा का प्रतीक है। मनोरंजन के नाम पर इसकी आत्मा को एवं संस्कृति को धूमिल करना और बदलने का प्रयास करना दुर्भाग्य पूर्ण है। ऐसे गानों पर तुरंत रोक लगनी चाहिए एवं ऐसे निर्देशक एवं कलाकारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को हम सभी महतारी के रूप मे उसकी कला संस्कृति एवं समरसता के लिए पूजा जाता है और यहां के कलाकार भी छतीसगढ़ की लोक कलाओ को पूजनीय मानते हैं। मनोरंजन के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे गाने पर तुरंत रोक लगे जिससे समाज मे अश्लीलता परोसी जा रही है। यदि भविष्य मे ऐसे गाने दोबारा बने तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ऐसे लोगो के खिलाफ जो छत्तीसगढ़ की संस्कृति को धूमिल करने का कुकृत्य करेंगे उनके खिलाफ उग्र आंदोलन करने एवं कडे़ कार्यवाही करने मे पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान बजरंगदल जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, गौरक्षा प्रमुख विष्णु ठाकुर, बस्तर प्रखंड अध्यक्ष विवेक शुक्ला, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर संयोजक भवानी चौहान, काशी चालकी, तमिश नायडू सहित कार्यकर्ता उपस्तिथ थे। बस्तर सम्भाग हेड हेमू साय 8770710680 प्रधान सम्पादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन