Tue 04 Aug 2026

ब्रेकिंग

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बनी श्रमिक परिवारों के सपनों की उड़ान,बीजापुर के मेधावी बच्चों का उच्च विद्यालयों में चयन

आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, अंतागढ़ में कांकेर पुलिस की यातायात जागरूकता क्लास

कन्या आश्रम शाला बिंजली जिला नारायणपुर में बच्चों को विधिक जानकारी दी गई

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टाॅप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

लीगल एड डिफेंस कौंसिलों का निगरानी व सलाह समिति का मासिक बैठक हुआ संपन्न

: पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध, ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तहसील ऑफिस के सामने किया गया प्रदर्शन

रिपोटर - तेन सिंह ठाकुर स्थान नारायणपुर पुतला दहन कर कांग्रेस ने जताया विरोध, ईडी की कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में तहसील ऑफिस के सामने किया गया प्रदर्शन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला मुख्यालय सुकमा में कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तहसील ऑफिस के सामने भाजपा और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन को अटैच किए जाने की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया।   कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ईडी केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की कठपुतली बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने अनुसांगिक संगठनों के माध्यम से विपक्षी दलों को दबाने की कोशिश कर रही है, जिसका ताजा उदाहरण सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच करना है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें बिसेल नाग (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस), सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि ईडी द्वारा की गई इस प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई जारी रही, तो प्रदेशभर में और भी उग्र आंदोलन किए जाएंगे। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन