Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिला नारायणपुर में गौ सेवा आह्वान अभियान की बैठक हुई संपन्न*

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान 2026 जिला नारायणपुर

पहली ही बारिश मे बरसात के पानी से वार्ड क्रमांक 6 और 7 के मेन रोड मे नालियों का बुरा हाल, वार्ड वासीयों कि बड़ी परेशानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बढ़ा भारत का गौरव, मजबूत हुई सुरक्षा और विकास

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

तेन सिंह ठाकुर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान नारायणपुर, 08 मई 2025// माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन कर रही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने एक बार फिर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। 53वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा सामरिक मुख्यालय, जेलवाड़ी कैम्प परिसर में जिला चिकित्सालय नारायणपुर के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व 53वीं वाहिनी के सेनानी श्री संजय सिंह तथा 45वीं वाहिनी के सेनानी श्री राजीव गुप्ता द्वारा किया गया। इस शिविर में 53वीं एवं 45वीं वाहिनी के कुल 20 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित 41वीं वाहिनी के सेनानी श्री नरेन्द्र कुमार तथा 53वीं वाहिनी के सेनानी श्री संजय कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल एक जीवनदायिनी प्रक्रिया है, बल्कि यह हमारे सामाजिक कर्तव्यों का भी अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों के साथ-साथ दुर्घटनाओं एवं ऑपरेशनों के समय रक्त की भारी आवश्यकता होती है, और इसका एकमात्र स्रोत स्वैच्छिक रक्तदाता ही होते हैं। उन्होंने जवानों के इस मानवीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि रक्तदान से किसी को नया जीवन देने का जो आत्मिक सुख है, उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को फल वितरित कर सम्मानित किया गया। साथ ही 53वीं एवं 45वीं वाहिनी की मेडिकल टीम तथा जिला चिकित्सालय नारायणपुर की टीमकृसोमजी लैब टेक्नीशियन, बन्टी स्टाफ नर्स और पागु उसंडी वार्ड बॉय कृकी सेवाओं की प्रशंसा की गई। प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन