Mon 15 Jun 2026

ब्रेकिंग

नीट परीक्षा के आयोजन को लेकर कलेक्टर व एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत जी.एन.एम. छात्रावास में आयोजित हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम

अबूझमाड़ के ग्राम मसपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशामुक्ति और शिक्षा का संदेश, महिलाओं को वितरित किए सेनेटरी नैपकिन

थाना अनंतपुर क्षेत्र के दूरस्थ गांव के ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत् होने ग्राम ओडारगांव में लगाया गया सहयोग चौपाल

कांकेर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-सशक्तिकरण विषयक का आयोजन

:

तेन सिंह ठाकुर की रिपोर्ट जगदलपुर सुशासन के एक वर्ष   कृषि विभाग द्वारा जिला मुख्यालय और ब्लॉकों में कृषक सम्मेलन का आयोजन   जगदलपुर 21 दिसंबर 2024/ राज्य शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कृषक सम्मेलन का आयोजन जिले के सातों विकासखंड में कृषि एवं सहकारिता विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विकासखंड जगदलपुर के कृषि महाविद्यालय के सभागार भवन के जिलास्तर कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनी राम कश्यप, कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री रैतु राम बघेल, जिला पंचायत सदस्य धरमू मंडावी व अन्य जनप्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित किया गया। विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित रहे। कृषि विभाग के उपसंचालक श्री राजीव श्रीवास्तव द्वारा विभाग की एक वर्ष की उपलब्धियो का विस्तार से जानकारी दी। श्री मनी राम कश्यप ने जिला पंचायत बस्तर द्वारा कृषकों को धान खरीदी व अन्य विभागीय योजनाओं से अधिक अधिक जुड़ने हेतु प्रेरित किया। श्री रैतु राम बघेल द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कृषको हेतु पाती का वाचन किया गया, उनके द्वारा शासन की विगत एक वर्ष की उपलब्धि को भी कृषकों को बताया गया तथा वर्तमान में धान खरीदी पर सरकार के द्वारा सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में गणमान्य जनप्रतिनिधियों इस कार्यक्रम में शासन की विभिन्न योजनाओं की बुकलेट तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पाती का वितरण समस्त कृषकों को किया गया साथ प्रदर्शनी का अवलोकन के साथ साथ प्रत्येक विकासखंड से पांच-पांच कृषकों को कृषक उन्नति योजना अंतर्गत सर्वाधिक धान विक्रय व राशि प्राप्त करने वाले कृषक तथा फसल प्रदर्शन हेतु बीजों का वितरण किया गया। कृषि व सहकारिता व महाविद्यालय विभागीय अधिकारी व बड़ी संख्या में कृषक गण उपस्थित रहे। विज्ञापन एवम समाचार के लिए सम्पर्क करें प्रधान संपादक तेन सिंह ठाकुर 6264046084

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन