Sun 21 Jun 2026

ब्रेकिंग

विग्रह से विश्वास” की दिशा में नारायणपुर पुलिस की अभिनव पहल – ‘मैत्री कैफे’ का शुभारंभ

कच्चापाल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर, मासिक धर्म जागरूकता एवं कच्चापाल वाटर फॉल में स्वच्छता अभियान आयोजित

अंतागढ़ पुलिस की आबकारी कार्यवाही में 10 लाख से अधिक का अवैध शराब परिवहन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब कारोबार पर कांकेर पुलिस का 69 आबकारी प्रकरणों में जप्त 465 लीटर अवैध शराब का कांकेर पुलिस ने किया नष्टीकरण

कोंडागांव जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन

अर्जुन देवांगन क़ि रिपोर्ट : पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रवास में बड़ी ही धूम धाम एवं हर्षोउल्लास से एकता दिवस मनाया गया

पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रवास में पहली बार संयुक्त पिछड़ा वर्ग छात्रावास एकता दिवस समारोह मनाया गया*

14 जनवरी 2026 को सर्व पिछड़ा वर्ग के छात्र एवं छात्राओ ने बडी ही धूम धाम एवं हर्सोउल्लास के साथ एकता दिवस समारोह को मनाया गया,इस कार्यक्रम में छात्र और छात्राओं ने रंगा रंग डांस प्रतियोगिता कि एवं अपनी कला संस्कृति का रंग बिखेरा, दर्शकों ने उक्त कार्यक्रम का लुप्त उठाया, इस कार्यक्रम में शिरकत करने पुराने छात्र एवं छात्राएं सैकड़ो क़ि संख्या में उपस्थित रहे, कार्यक्रम इतना शानदार और मनमोहक था कि दोपहर 1बजे से प्रोग्राम का शुभारम्भ हुआ, कब सूर्यअस्त हो गया समय का पता ही नहीं चला, छात्र एवं छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में कोई कसर एवं कोई कमी नहीं छोड़ी, सभी अतिथियों का मान सम्मान का विशेष ध्यान रखा, पुराने छात्र छात्रओ का भी सम्मान किया गया, एवं अपने गुरुजनो का शुभाशीष लेकर सबका सम्मान किया,रंगा रंग कार्यक्रम से प्रशन्न होकर उक्त कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने भेंट के रूप में सभी पार्टी सपेट करने वाले बच्चों को उपहार के रूप में नगद राशि दिया गया, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज कि ओर से भी जितने कार्यक्रम हुए चाहे एकल नृत्य हो या सामूहिक सभी को सम्मान के रूप में और उत्साह वर्धन करने के लिए सभी नृत्य करने वाले छात्र और छात्राओं को उपहार के रूप में नगद राशि का भेंट किया गया, सभी बच्चों में एक अलग ही खुशी का माहौल था, कार्यक्रम के अंतिम में सभी विशेष अतिथियों का सम्मान किया गया एवं सम्मान चिन्ह के रूप में सम्मान शील्ड का भेंट छात्र एवं छात्राओं के द्वारा दिया गया, कार्यक्रम के समाप्ति में सभी बच्चे छात्र एवं छात्राएं खुशी से झूम उठे और अपनी कला संस्कृति को संजोये हुये लोकल नृत्य करने लगे, जिससे उक्त कार्यक्रम में और चार चाँद लग गये,इस समारोह में सर्व पिछड़ा वर्ग के सभी समाजो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर नम्रता जैन, विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुडीया,एवं सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष गुलाब बघेल, सनातन धर्म मंच के अध्यक्ष एवं सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के महामंत्री नारायण साहू, सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संरक्षक सोनाराम साहू, कांकेर जिला के सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष मधेश्वर जैन,निषाद समाज के अध्यक्ष प्रधुमन निषाद, यादव समाज अध्यक्ष जगन्नाथ यादव,संरक्षक अशोक यादव,कलार समाज के अध्यक्ष बिन्देश्वर महावीर, देवांगन समाज के अध्यक्ष जीतेन्द्र देवांगन, छत्तीसगढ़िया देवांगन समाज के अध्यक्ष मुरलीधर देवांगन,उपाध्यक्ष भेखराम देवांगन, कोषाध्यक्ष देवलाल देवांगन,मानिकपुरी समाज के अध्यक्ष मन्नूदास मानिकपुरी, पंकज दास मानिकपुरी, सोनी समाज के अध्यक्ष चुन्नीलाल सोनीजी, साहू समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार साहू, सेन समाज के अध्यक्ष भूषण कश्यप, ठेठवार समाज के अध्यक्ष प्रशांत यदु,वैष्णव समाज के अध्यक्ष जागेश्वर वैष्णव, रजक समाज के अध्यक्ष निरंजन नाग एवं लगभग सभी समाजो के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे,

सभी समाजो के अध्यक्षों एवं उपस्थित अतिथियों ने अपने वक्तव्य में समाज को एकत्र रहने और हर सुख दुख में एक दूसरे का सहयोग और साथ देने को कहा, सभी छात्र छात्राओं को अपने पढ़ाई में विशेष ध्यान देने को कहा, हर क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर चलना, आज के आधुनिक दुनिया में अपने मूल संस्कृति को जिन्दा रखना और पढ़ाई के साथ साथ अपने समाजो एवं सभी समाजो के साथ आपसी तालमेल बनाकर रखना और निः स्वार्थ रहकर अपने परिवार के साथ साथ,समाज सेवा, जन सेवा, देश सेवा में जितना हो सके अपने तन मन धन और सबसे बड़ा समय दान करें, जिससे हर समाजो के साथ जिले वासियो, प्रदेश वासियो के साथ पुरे देश वासियो को भी हम पर गर्व हो, और खुद के नजर में भी अपने आप को गौरव वानित मेहसूस करें, ताकि इतिहास के पन्नों में आप सभी छात्र छात्राओं का नाम अंकित हो, उक्त वक्तव्य को सुनकर सभी बच्चों में अपने आप में गर्व मेहसूस करने लगे कि हमारा जन्म सिर्फ पढ़ाई लिखाई तक सिमित नहीं है, अपितु पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा, जन सेवा, और देश सेवा कि भी जिम्मेदारी भी हमारी है, ऐसा लग रहा था कि स्वयं कृष्ण अपने मुख से अमृतवाणी कि वर्षा कर रहे है, पूरा माहौल गीता का उपदेश अतिथियों के द्वारा देने और छात्र और छात्राओं को सुनने में मंत्र मुकधः हो गये थे, और अपने जीवन में कैसे उतारे उनका ज्ञान अपने गुरुजनो और उपस्थित अतिथियों के मुख से सभी ध्यान लगाकर सुन रहे थे,

*कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान सभी छात्र छात्राओं के साथ साथ संयुक्त टीम का भी विशेष सहयोग रहा*

अध्यक्ष - कैलाश यादव

संयुक्त उपाध्यक्ष - रेणुका नेगी

संयुक्त सचिव - रुपेश मानिकपुरी

सह सचिव - लिकेश्वर अतकारी

अध्यक्ष - रिकेश यादव

( पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग बालक छात्रवास नारायणपुर)

अध्यक्ष - रितिका यादव

(पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या बालिका छात्रावास नारायणपुर) सभी छात्र छात्राओं ने मिल जुल कर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाया,

बस्तर संभाग हेड

अर्जुन देवांगन

9424287527

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन